ऊना,सुशील पंडित: सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने गुरुद्वारा रायपुर सहोड़ा में शीश नवाकर गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
इसके उपरांत गौशाला संतोषगढ़ में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में सम्मिलित होकर कथा श्रवण किया तथा भक्ति संगीत और प्रभु भक्ति के दिव्य वातावरण का आनंद लिया।
ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन हमारी संस्कृति, संस्कारों और सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ-साथ जीवन में सेवा, सद्भाव और परोपकार की भावना को भी प्रेरित करते हैं। प्रभु के चरणों में यही प्रार्थना है कि सभी पर उनकी कृपा बनी रहे और समाज में प्रेम, शांति एवं भाईचारे की भावना सदैव कायम रहे।

