Nationalकार्तिक पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर लगी आस्था की डुबकी, देखें वीडियो

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर लगी आस्था की डुबकी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसीः कार्तिक पूर्णिमा पर आस्थावानों के उत्साह का जो ज्वार एक दिन पहले ही काशी की गलियों में दिखाई देने लगा था, वह मंगलवार को भोर होते ही पूरे उल्लास के साथ छलक पड़ा। सुबह की पहली किरण फूटते ही मानो शहर की हर गली का रुख गंगा घाटों की ओर हो गया और देखते ही देखते श्रद्धालुओं का विशाल रेला घाटों पर उमड़ पड़ा।

इसी तहर हरिद्वार में भी श्रद्धालुओं ने आस्था की डूबकी लगाई। घाट क्षेत्र में भक्तिमय उत्सव जैसा माहौल बना रहा। ओस से भीगी-भीगी भोर में हरि और हर की उपासना, आराधना तथा आशीष की कामना लिए हजारों-हजार श्रद्धालु श्रद्धा की डोर में बंधे गंगा तटों पर पहुंचे।

पूर्णिमा पर भक्तों ने अंतिम कार्तिकी डुबकी लगाई और इसके साथ ही पूरे कार्तिक मास चलने वाले स्नान-ध्यान तथा नियम-संयम के विधान का विधिवत समापन हो गया। पुण्य की डुबकी लगाने के लिए उमड़ी भीड़ इतनी अधिक रही कि सड़कों के विशाल दायरे भी कम पड़ते दिखाई दिए। व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस बल लगातार मुस्तैद और सक्रिय रहा।

इस महापर्व पर मां सुरसरि गंगा की पावन धारा में आस्था की डुबकी लगाने और पुण्य अर्जित करने के लिए पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के साथ-साथ देश के अनेक राज्यों, विशेषकर दक्षिण भारत से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एक-दो दिन पहले ही मोक्षदायिनी काशी पहुंच चुके थे।

कार्तिक पूर्णिमा पर हर भक्त की अपनी मन्नत और अपना संकल्प भी जुड़ा दिखा। बड़ी संख्या में लोगों ने मन्नत के अनुसार गंगा तट पर अपने पूजन कराया, जबकि अनेक श्रद्धालुओं ने मां गंगा को चुनरी और नैवेद्य चढ़ाया। इस दौरान घाटों पर मंगल गीतों की गूंज वातावरण को और पावन बनाती रही। गंगा तट पर श्रद्धालुओं ने भगवान सत्यनारायण की कथा सुन दान पुण्य किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

मेले में घोड़े की लगी ₹71 लाख की बोली, मालिक बोला- नॉट फॉर सेल, देखें वीडियो

हापुड़: हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में गंगा कार्तिक मेले के...

कार और ट्रक की आमने-सामने से टक्कर, पांच लोगों की मौत, चार घायल

लखीसरायः बिहार के लखीसराय जिले में मंगलवार सुबह लखीसराय-जमुई...

Punjab News: बेटे की सगाई समारोह में सुखजिंदर रंधावा ने डाला भांगड़ा, कई नेता हुए शामिल, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः गुरदासपुर से कांग्रेस सांसद और पंजाब के पूर्व...

Punjab News: कांग्रेस चुनाव कमेटी की बैठक आज, जल्द जारी होगी उम्मीदवारों की पहली सूची

जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा...

मेले में घोड़े की लगी ₹71 लाख की बोली, मालिक बोला- नॉट फॉर सेल, देखें वीडियो

हापुड़: हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में गंगा कार्तिक मेले के खच्चर बाजार में 30 महीने का नुकरा नस्ल का घोड़ा...

थाने में 9 पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला, मचा हड़कंप, मुठभेड़ में हमलावर को लगीं 6 गोलियां, देखें वीडियो

नई दिल्लीः दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में नबील नाम के 30 वर्षीय शख्स ने पुलिसकर्मियों पर चाकू से...

कार और ट्रक की आमने-सामने से टक्कर, पांच लोगों की मौत, चार घायल

लखीसरायः बिहार के लखीसराय जिले में मंगलवार सुबह लखीसराय-जमुई मार्ग पर गुणसागर के समीप एक कार और ट्रक के...

Punjab News: बेटे की सगाई समारोह में सुखजिंदर रंधावा ने डाला भांगड़ा, कई नेता हुए शामिल, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः गुरदासपुर से कांग्रेस सांसद और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे के सगाई समारोह में...