Nationalएशिया में भारत की बढ़ी ताकत, रूस को छोड़ा पीछे, स्कोर बढ़कर...

एशिया में भारत की बढ़ी ताकत, रूस को छोड़ा पीछे, स्कोर बढ़कर 40.5 अंक हुआ

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः एशिया में भारत का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। लोवी इंस्टीट्यूट के एशिया पावर इंडेक्स 2026 में भारत को तीसरा स्थान मिला है। इस सूची में अमेरिका पहले और चीन दूसरे नंबर पर है। भारत ने रूस को पीछे छोड़कर तीसरा स्थान हासिल किया है, जबकि जापान चौथे और रूस पांचवें स्थान पर है।

लोवी इंस्टीट्यूट ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एशिया पावर इंडेक्स 2026 की रैंकिंग जारी की है। इसके मुताबिक भारत का स्कोर बढ़कर 40.5 अंक हो गया है। वहीं, अमेरिका को 78.9 और चीन को 73.6 अंक मिले हैं। जापान 38.6 अंकों के साथ चौथे और रूस 32.2 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।

लोवी इंस्टीट्यूट ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित एक स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय मामलों का थिंक टैंक है। इसकी स्थापना वर्ष 2003 में ऑस्ट्रेलियाई कारोबारी सर फ्रैंक लोवी ने की थी। संस्थान वर्ष 2018 से एशिया पावर इंडेक्स जारी कर रहा है। इसमें एशिया-प्रशांत क्षेत्र के 27 देशों और क्षेत्रों की ताकत तथा अंतरराष्ट्रीय प्रभाव का आकलन किया जाता है। इसके लिए आर्थिक क्षमता, सैन्य शक्ति, रक्षा संबंध, कूटनीतिक प्रभाव, सांस्कृतिक प्रभाव और भविष्य के संसाधनों समेत आठ प्रमुख मानकों के तहत 131 संकेतकों का इस्तेमाल किया जाता है।

रिपोर्ट के अनुसार भारत ने 2026 में एशिया में एक प्रमुख शक्ति के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की है। भारत के भविष्य के संसाधन, सैन्य क्षमता और कूटनीतिक प्रभाव जैसे क्षेत्रों में उसकी स्थिति मजबूत रही है। हालांकि, चीन और भारत के बीच कुल शक्ति का अंतर कम होने के बावजूद चीन का स्कोर भारत से करीब 80 प्रतिशत अधिक है।

लोवी इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बाद क्षेत्र का दूसरा सबसे प्रभावी नेता बताया गया है। संस्थान के विश्लेषण के मुताबिक, भारत का एशिया में कूटनीतिक प्रभाव बढ़ा है और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के साथ रक्षा सहयोग में भी मजबूती आई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

दलाई लामा के उत्तराधिकारी पर अमेरिका की नई रणनीति, चीन के प्रभाव को रोकने के लिए भारत से बढ़ाएगा सहयोग

वॉशिंगटनः तिब्बती धर्मगुरु 14वें दलाई लामा के उत्तराधिकारी के...

Punjab News: श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर आज होगी अहम बैठक

अमृतसरः ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन)...

Punjab News: पूर्व MLA की कांग्रेस में हुई वापसी, रद किया निलंबन

पटियालाः पंजाब कांग्रेस ने पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर...

दलाई लामा के उत्तराधिकारी पर अमेरिका की नई रणनीति, चीन के प्रभाव को रोकने के लिए भारत से बढ़ाएगा सहयोग

वॉशिंगटनः तिब्बती धर्मगुरु 14वें दलाई लामा के उत्तराधिकारी के चयन को लेकर अमेरिका ने भारत के साथ सहयोग बढ़ाने...

Punjab News: श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर आज होगी अहम बैठक

अमृतसरः ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026’ को लेकर आज फिर से अहम बैठक होने...

PM मोदी ने नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह का किया ग्रैंड वेलकम, आध्यात्मिक रिश्तों की दिखी झलक

नई दिल्लीः नई दिल्ली में हुई द्विपक्षीय वार्ता के दौरान भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रिश्तों...

Punjab News: पूर्व MLA की कांग्रेस में हुई वापसी, रद किया निलंबन

पटियालाः पंजाब कांग्रेस ने पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर की पार्टी में वापसी हो गई है। पार्टी ने पूर्व...