LudhianaPunjab News: पैसे के लेन-देन पर हुई झड़प का CCTV आया सामने,...

Punjab News: पैसे के लेन-देन पर हुई झड़प का CCTV आया सामने, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

घर में घुसकर बेसबॉल और लोहे की रॉड किया हमला

लुधियानाः कबीर नगर इलाके में पैसे के पुराने लेन-देन को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई। इस पूरी घटना का एक CCTV वीडियो भी सामने आया है जिसमें कुछ युवक एक घर के भीतर घुसकर बेसबॉल बैट और लोहे की रॉड से जमकर मारपीट करते नजर आ रहे हैं। हमले में एक पक्ष के तीन लोग (चाचा, भतीजा और बुजुर्ग मां) घायल हो गए जबकि दूसरे पक्ष के एक युवक के सिर में तेजधार हथियार लगने से 7 से 8 टांके आए हैं।

कबीर नगर गली नंबर-2 निवासी कारोबारी वरुण कुमार ने बताया कि उनका पड़ोस में ही रहने वाले विक्की आहूजा के साथ पिछले 4-5 साल से 60 हजार रुपये का लेन-देन था। वरुण के मुताबिक तीन साल तक विक्की का काम ठीक न होने के कारण उन्होंने पैसे नहीं मांगे। अब काम चलने पर पिछले 10 दिनों से वे पैसे मांग रहे थे लेकिन वह टालमटोल कर रहा था। वरुण के भतीजे जय बरोल ने बताया कि जब वह पैसे लेने विक्की की दुकान पर गया तो वहां बहस और धक्का-मुक्की हो गई। बाद में चाचा के कहने पर वह बड़े होने के नाते माफी मांगने गली के मोड़ तक गया था लेकिन तभी 10 से 15 लोगों ने उस पर हमला बोल दिया। जान बचाने के लिए वह घर के अंदर भागा तो हमलावर भी बेसबॉल और लोहे की रॉड लेकर घर में घुस आए।

वरुण कुमार और जय बरोल का आरोप है कि हमलावरों ने घर के भीतर घुसकर जमकर तांडव मचाया। इस दौरान वरुण कुमार के पेट, घुटने और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जबकि भतीजे जय बरोल को भी बेरहमी से पीटा गया। बीच-बचाव करने आई बुजुर्ग मां की बांह मरोड़ दी गई, जिससे उनकी उंगली टूट गई। आरोप है कि हमलावरों ने उनकी सोने की चेन भी छीन ली। मारपीट के दौरान वरुण की जेब से 10 से 15 हजार रुपये गिर गए और घर का शीशा व बर्तन तोड़ दिए गए। उस समय घर में जैकेट लेने आया एक ग्राहक भी डरकर भाग गया। पीड़ित परिवार ने सिविल अस्पताल में मेडिकल (MLR) करवाकर थाना सुंदर नगर में शिकायत दी है। उनका आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को थोड़ी देर थाने में बिठाकर छोड़ दिया और अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।

दूसरे पक्ष की सफाई:पहले इन्होंने हमला किया, हमारे घर कैमरे नहीं हैं दूसरी तरफ, विक्की आहूजा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है। विक्की का कहना है कि वह पिछले 3-4 साल में Google Pay के जरिए एक-एक और दो-दो हजार रुपये करके पूरी रकम (शायद 60 हजार से भी ज्यादा) चुका चुके हैं। उन्होंने कहा कि वे बैंक स्टेटमेंट निकलवाने को तैयार हैं अगर पैसे निकलते होंगे तो वे देंगे और अगर ज्यादा दिए होंगे तो सामने वाला वापस करे।

सीसीटीवी वीडियो पर विक्की ने कहा कि उनके घर पर कैमरे नहीं लगे हैं इसका मतलब यह नहीं कि वे झूठे हैं। पहले वरुण के भतीजे ने उनकी दुकान पर आकर मारपीट की थी। चेन छीनने के आरोप झूठे हैं और महिला खुद ही गिर पड़ी थी। वहीं दूसरे पक्ष के घायल युवक ने बताया कि वह केवल झगड़ा छुड़ाने गया था,तभी पीछे से किसी ने उसके सिर पर कृपाण या तेजधार हथियार से वार कर दिया जिससे उसे 7-8 टांके लगे हैं।

मोहल्ले के रहने वाले रिंकू ने बताया कि पहले भतीजे ने आकर थप्पड़ मारा था, जिसके बाद दोनों तरफ से विवाद बढ़ गया। मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव कर झगड़ा शांत करवाया। रिंकू के अनुसार दोनों पक्ष एक-दूसरे के घर गए थे और गलती दोनों की है। पड़ोसियों ने अपील की है कि मोहल्लेदारी के नाते दोनों पक्षों को बैठकर आपस में समझौता कर लेना चाहिए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Gurdwara Sahib में 2 गुटों में झड़प, जड़े थप्पड़-उतरी पगड़ियां, देखें वीडियो

हैमिल्टनः कनाडा में हैमिल्टन के गुरुद्वारा शहीदगढ़ साहिब में...

Mitchell और Phillips ने भारत की उम्मीदों पर फेरा पानी, पहला टेस्ट ड्रॉ

वेलिंगटनः डेरिल मिशेल और ग्लेन फिलिप्स की जुझारू बल्लेबाजी...

खराब मौसम के चलते पुणे-पटना इंडिगो फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट

लखनऊः पटना में खराब मौसम के कारण पुणे से...

Punjab News: Highway पर ट्रक और कार की टक्कर में बच्चे सहित 4 घायल, देखें वीडियो

लुधियानाः दिल्ली-जालंधर नेशनल हाईवे पर ट्रांसपोर्ट नगर के पास...

Kangana का राहुल गांधी पर हमला, बोलीं- नहीं चाहते संसद में महिलाओं की संख्या पुरुषों के बराबर हो

आगराः भाजपा सांसद कंगना रनौत ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल...

Gurdwara Sahib में 2 गुटों में झड़प, जड़े थप्पड़-उतरी पगड़ियां, देखें वीडियो

हैमिल्टनः कनाडा में हैमिल्टन के गुरुद्वारा शहीदगढ़ साहिब में दो गुटों में झड़प हो गई। दोनों पक्षों में विवाद...

Mitchell और Phillips ने भारत की उम्मीदों पर फेरा पानी, पहला टेस्ट ड्रॉ

वेलिंगटनः डेरिल मिशेल और ग्लेन फिलिप्स की जुझारू बल्लेबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने सोमवार को यहां पहले टेस्ट...

खराब मौसम के चलते पुणे-पटना इंडिगो फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट

लखनऊः पटना में खराब मौसम के कारण पुणे से पटना जा रही इंडिगो की उड़ान को सोमवार तड़के लखनऊ...