8 Elevated मेट्रो स्टेशन का होगा निर्माण
नई दिल्ली: राजधानी के कई इलाकों में रहने वाले लोगों का मेट्रो तक पहुंचना अब पहले से आसान हो सकता है। लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक तक बनने वाले गोल्डन लाइन कॉरिडोर के 8 एलिवेटेड स्टेशनों का जल्द ही निर्माण होने वाला है। करीबन 8,385 किलोमीटर लंबे इस रुट पर स्टेशन निर्माण का काम 137.92 करोड़ रुपये में बदला गया है। 22 महीने में पूरा करने का इसको लक्ष्य रखा गया है। वहीं दूसरी ओर गुरुग्राम के राजीव चौक से दिल्ली के यशोभूमि तक नई भूमिगत मेट्रो लाइन को भी दिल्ली सरकार की मंजूरी मिल चुकी है।
आठ स्टेशनों का होगा निर्माण
दिल्ली मेट्रो रेल निगम के अनुसार, गोल्डन लाइन के अंतर्गत लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक तक 8.385 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है। इस रुट पर कुल आठ एलिवेटेड स्टेशन बनाए जाएंगे। इनमें एंड्रयूज गंज, ग्रेटर कैलाश-1, चिराग दिल्ली, पुष्पा भवन, साकेत डिस्ट्रिक्ट सेंटर और पुष्पा विहार शामिल है। कॉरिडोर के निर्माण की प्रक्रिया पिछले साल दिसबंर में शुरु हई थी। अब स्टेशन बनाने की दिशा में भी काम बढ़ाया जा रहा है।
पहली बार रखा गया तीन कोच वाली मेट्रो ट्रेन का प्रस्ताव
नए कॉरिडोर की खासियत यह है कि इसमें इंटरचेंज स्टेशन भी होंगे। लाजपत नगर में यात्री पिंक, वॉयलेट और गोल्डन लाइन के बीच मेट्रो बदल सकेंगे। चिराग दिल्ली स्टेशन पर मजेंटा लाइन और गोल्डन लाइन के बीच में इंटरचेंज की सुविधा मिलेगा। साकेत जी ब्लॉक स्टेशन को एयरोसिटी तुगलकाबाद कॉरिडोर से जोड़ दिया जाएगा। इससे एयरपोर्ट के साथ दिल्ली के दूसरे हिस्सों तक पहुंचने के लिए यात्रियों को अब एक्स्ट्रा कनेक्टिविटी मिलेगी। इस रुट पर खास योजना भी है। पहली बार यहां पर तीन कोच मेट्रो ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रखा गया है।
जल्द शुरु होगा निर्माण कार्य
केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद ही निर्माण कार्य शुरु होगा। परियोजना को 2031 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। जैसे ही यह रुट शुरु होगा यहां से करीबन रोज डेढ़ लाख यात्रियों के सफर करने का अनुमान है। फिलहाल दिल्ली से गुरुग्राम के लिए येलो लाइन पर ही मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन तक सीधी मेट्रो सेवा मौजूद है। राजीव-चौक यशोभूमि कॉरिडोर बनने से गुरुग्राम और पश्चिमी दिल्ली के यात्रियों को नया ऑप्शन मिलेगा।

