Nationalपुलिस के हत्थे चढ़ा टिल्लू ताजपुरिया गैंग का सदस्य मक्खी, अपहरण के...

पुलिस के हत्थे चढ़ा टिल्लू ताजपुरिया गैंग का सदस्य मक्खी, अपहरण के मामले में था वांछित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस के आउटर नार्थ जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने टिल्लू ताजपुरिया गैंग के सक्रिय सदस्य पवन कुमार उर्फ मक्खी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अलीपुर थाने में दर्ज अपहरण, गलत तरीके से बंधक बनाने और हथियार के बल पर धमकाने के मामले में वांछित था।

आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता को अगवा किया और पिस्टल दिखाकर उसे पहले दर्ज आपराधिक मामले में समझौता करने के लिए मजबूर किया था। पुलिस के अनुसार गांव अकबरपुर माजरा निवासी राकेश कुमार प्रॉपर्टी डीलर ने पुलिस को बताया कि 27 अक्टूबर, 2026 को आरोपी नरेंद्र उर्फ भोलू ने उन्हें घर के बाहर बुलाया और जबरन महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन में बैठा लिया। इसमें पवन कुमार उर्फ मक्खी मौजूद था।

आरोपी उन्हें पल्ला-झंगोला रोड और बख्तावरपुर स्थित सुनील तंवर उर्फ राजू के कार्यालय समेत अलग-अलग स्थानों पर ले गए। आरोपियों ने उसको बंधक बनाकर धमकी दी व दबाव बनाया। अलीपुर थाने में दर्ज एफआईआर वापस लेने और पवन उर्फ मक्खी व उसके साथियों के खिलाफ गवाही नहीं देने के लिए मजबूर किया।

आरोप है कि इस दौरान पवन ने पिस्टल तानकर उसे जान से मारने की धमकी दी और डराकर समझौता पत्र पर हस्ताक्षर कराए। इस मामले में थाना अलीपुर में 29 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर वारदात में इस्तेमाल की कथित पिस्टल बरामद करने, समझौता पत्र का पता लगाने और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है।

पुलिस ने 30 अक्टूबर को नरेंद्र उर्फ भोलू को गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर वारदात में कथित इस्तेमाल स्कार्पियो-एन भी बरामद की। पवन उर्फ मक्खी लगातार फरार चल रहा था। उसने रोहिणी कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका भी दायर की थी, जिसे 6 नवंबर को अदालत ने खारिज कर दिया और गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आउटर नार्थ जिला स्पेशल स्टाफ की विशेष टीम गठित की गई। टीम ने उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापामारी की और 21 नवंबर को पवन कुमार उर्फ मक्खी को गिरफ्तार कर लिया।

ये कार्रवाई एसीपी बादली फिरोज आलम के नेतृत्व और स्पेशल स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर विश्वेंद्र चौधरी की निगरानी में की गई। टीम में एसआई मनोज तोमर, एसआई विश्वेंद्र सिंह, एसआई दिनेश त्यागी, एएसआई सुरेश नरवाल, हेड कांस्टेबल विक्रांत, विनय, रविंदर और कांस्टेबल हसीन शामिल रहे। गिरफ्तार आरोपी पवन उर्फ मक्खी टिल्लू ताजपुरिया गैंग का सक्रिय सदस्य है। उसके खिलाफ दिल्ली और हरियाणा में पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें वर्ष 2012 का अलीपुर थाने का मामला, वर्ष 2026 का हरियाणा के कुंडली थाने का मामला और अलीपुर थाने में दर्ज एक अन्य आपराधिक मामला शामिल है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Honey Trap गिरोह का भंडाफोड़, दो महिलाओं सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

फिरोजपुरः पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक हनी-ट्रैप...

विश्वविद्यालयों को अनुसंधान के जरिए हिमालयी चुनौतियों का समाधान करना चाहिए : राज्यपाल

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय...

हिमचंडीगढ़ टाउनशिप के विरोध में एकजुट हुए 13-14 पंचायतों के किसान

8 हजार बीघा से अधिक जमीन की अधिसूचना पर...

शिक्षा प्रदेश के विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से जरुरी आधार है – CM Sukhu

शिमला: हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति...

Punjab News: Honey Trap गिरोह का भंडाफोड़, दो महिलाओं सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

फिरोजपुरः पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक हनी-ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश किया है। जहां, गिरोह का पर्दाफाश करते...

विश्वविद्यालयों को अनुसंधान के जरिए हिमालयी चुनौतियों का समाधान करना चाहिए : राज्यपाल

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय से हिमालयी क्षेत्र की चुनौतियों, जिनमें जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन,...

हिमचंडीगढ़ टाउनशिप के विरोध में एकजुट हुए 13-14 पंचायतों के किसान

8 हजार बीघा से अधिक जमीन की अधिसूचना पर जताया रोष बद्दी,सचिन बैंसल: सरकार की प्रस्तावित हिमचंडीगढ़ टाउनशिप परियोजना को...

Haryana News: चलती क्रेटा कार में बनी आग का गोला, युवक की दर्दनाक मौत, देखें वीडियो

मां से कहा था- 10 मिनट में घर आ रहा हूं, इससे पहले हो गया हादसा पंचकूलाः शहर में शनिवार...