Nationalप्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुजफ्फरनगरः नई मंडी क्षेत्र में कूकड़ा चौराहे के पास शनिवार सुबह प्लास्टिक के गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। सुबह करीब 6 बजे लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। गोदाम से उठती आग की ऊंची लपटों और घने धुएं को देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आग तेजी से फैल रही थी। ऐसे में आसपास की दुकानों और उनमें मौजूद लोगों की सुरक्षा को देखते हुए दुकानों को खाली कराया गया।

लोगों को बाहर निकालने के साथ दुकानों में रखे सामान को भी सुरक्षित करने के प्रयास किए गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। आग पर काबू पाने के लिए तीन दमकल गाड़ियों को लगाया गया। फायर ब्रिगेड लगातार आग बुझाने में जुटे रहे। करीब दो घंटे तक प्रयास के बाद भी आग की तेज लपटों के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

फायर ब्रिगेड की टीम का मुख्य जोर आग को गोदाम तक सीमित रखने और आसपास की दुकानों व प्रतिष्ठानों को इसकी चपेट में आने से बचाने पर रहा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गोदाम के सामने बने बैंक्वेट हॉल में शुक्रवार रात शादी समारोह था। शनिवार सुबह दुल्हन की विदाई के दौरान आतिशबाजी की गई थी। आशंका जताई जा रही है कि आतिशबाजी से निकली चिंगारी गोदाम में रखे प्लास्टिक तक पहुंच गई, जिसके बाद वहां आग लग गई। हालांकि, आग लगने की वास्तविक वजह की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल फायर ब्रिगेड आग पर पूरी तरह काबू पाने और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित रखने में जुटे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

Punjab News: शादी समारोह में फायरिंग की वीडियो वायरल, नेता बोले- AI निर्मित वीडियो

होशियारपुरः शादी समारोह में हवाई फायरिंग करने की घटनाएं...

CM Sukhu ने चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण को दिखाई झंडी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा...

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए कबड्डी टीम का चयन ट्रायल अब 24 नवंबर को बिलासपुर में

ऊना: खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2026 के तहत अंडर-18 आयु...

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के सफल आयोजन से राजकीय महाविद्यालय ऊना को मिली वैश्विक पहचान

11 देशों और 19 राज्यों की रही भागीदारी ऊना: राजकीय महाविद्यालय ऊना के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान...

Punjab News: शादी समारोह में फायरिंग की वीडियो वायरल, नेता बोले- AI निर्मित वीडियो

होशियारपुरः शादी समारोह में हवाई फायरिंग करने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं गांव में शादी...

CM Sukhu ने चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण को दिखाई झंडी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के तपोवन, धर्मशाला से प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री...

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए कबड्डी टीम का चयन ट्रायल अब 24 नवंबर को बिलासपुर में

ऊना: खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2026 के तहत अंडर-18 आयु वर्ग की हिमाचल प्रदेश कबड्डी पुरुष टीम के चयन के...