Baddiबरोटीवाला स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

बरोटीवाला स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मेधावियों को सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने बांधा समां

बददी: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरोटीवाला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। समारोह में नगर परिषद बददी के पूर्व अध्यक्ष मदन लाल चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और देश की गौरवगाथा के साथ हुआ।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. संजय कुमार ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों की शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में हासिल उपलब्धियों की जानकारी दी। इस दौरान मुख्य अतिथि ने विभिन्न कक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों, खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं और सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज करवाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में विद्यार्थियों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

विद्यार्थियों ने नृत्य और झांकियों के माध्यम से हिमाचल की नाटी, पंजाब के गिद्दा, उत्तराखंड की संस्कृति और छठ पूजा की परंपरा को दर्शाया। वहीं, नया भारत, मिशन सिंदूर और कारगिल के गौरवशाली क्षणों पर आधारित देशभक्ति प्रस्तुतियों ने दर्शकों में राष्ट्रप्रेम का भाव जगाया। पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग के दुष्प्रभावों पर प्रस्तुत नृत्य नाटिका के माध्यम से विद्यार्थियों ने सामाजिक जागरूकता का संदेश भी दिया।

मुख्य अतिथि मदन लाल चौधरी ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और अनुशासन की सराहना करते हुए उन्हें नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद संजीव कौंडलस, एसएमसी प्रधान शिवकुमार, पूर्व प्रधान हंसराज कैंथ, पूर्व उपप्रधान हितेंद्र कुमार, राजकीय उच्च विद्यालय सूरजपुर की मुख्याध्यापिका मोनिका वर्मा, किरण चौधरी, चंद्रकांता, जगदीश सिंगला, नसीब चौधरी, संजय बंसल, संजीव पंवार, जसविंद्र, उदय राम चौधरी, जगदीश चंद सहित विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

Punjab News: ASI मर्डर केस, आरोपी अमनदीप एनकाउंटर मामले में AGTF का आया बयान, देखें वीडियो

जीरकपुरः तरनतारन में पंजाब पुलिस के ASI  इकबाल सिंह...

हरियाणा में शुरू हुआ सबसे बड़ा पॉश ट्रेनिंग अभियान’

चण्डीगढ़: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा...

2.11 लाख टन मछली उत्पादन के साथ पंजाब ने मत्स्य पालन क्षेत्र में दर्ज की शानदार वृद्धि

चंडीगढ़: पंजाब के पशुपालन, मत्स्य पालन, डेयरी विकास एवं...

स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए उच्चस्तरीय अंतरराज्यीय समन्वय बैठक

चंडीगढ़: आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी...

Punjab News: ASI मर्डर केस, आरोपी अमनदीप एनकाउंटर मामले में AGTF का आया बयान, देखें वीडियो

जीरकपुरः तरनतारन में पंजाब पुलिस के ASI  इकबाल सिंह की हत्या के मामले में वांछित आरोपी का जीरकपुर में...

Jalandhar News: प्रकाश पर्व को समर्पित कल निकाला जाएगा नगर कीर्तन, सभी तैयारियां पूरी, देखें वीडियो

जालंधर: महानगर में धन-धन श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित 21 नवंबर को भव्य नगर...

हरियाणा में शुरू हुआ सबसे बड़ा पॉश ट्रेनिंग अभियान’

चण्डीगढ़: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के बिना विकसित भारत की कल्पना अधूरी...

2.11 लाख टन मछली उत्पादन के साथ पंजाब ने मत्स्य पालन क्षेत्र में दर्ज की शानदार वृद्धि

चंडीगढ़: पंजाब के पशुपालन, मत्स्य पालन, डेयरी विकास एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज प्रतिवर्ष...