Haryana Govtहरियाणा में शुरू हुआ सबसे बड़ा पॉश ट्रेनिंग अभियान’

हरियाणा में शुरू हुआ सबसे बड़ा पॉश ट्रेनिंग अभियान’

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चण्डीगढ़: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के बिना विकसित भारत की कल्पना अधूरी है। किसी भी देश और समाज की वास्तविक प्रगति में महिलाओं की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिलाओं को सुरक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल फरीदाबाद में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं विभागीय महिला कर्मचारियों को कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे जागरूक एवं प्रशिक्षण पर विशेष पॉश ट्रेनिंग अभियान का शुभारम्भ कर रहे थे।

विपुल गोयल ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना, मातृशक्ति उद्यमिता योजना, पोषण अभियान तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें सुरक्षित कार्यस्थल उपलब्ध करवाना भी सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम के लिए पॉश एक्ट के कानूनी प्रावधानों, नियमों एवं शिकायत निवारण प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी होनी चाहिए। महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक होना आवश्यक है, ताकि वह किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के विरुद्ध प्रभावी ढंग से आवाज उठा सके।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

बरोटीवाला स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

मेधावियों को सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने बांधा...

Punjab News: ASI मर्डर केस, आरोपी अमनदीप एनकाउंटर मामले में AGTF का आया बयान, देखें वीडियो

जीरकपुरः तरनतारन में पंजाब पुलिस के ASI  इकबाल सिंह...

2.11 लाख टन मछली उत्पादन के साथ पंजाब ने मत्स्य पालन क्षेत्र में दर्ज की शानदार वृद्धि

चंडीगढ़: पंजाब के पशुपालन, मत्स्य पालन, डेयरी विकास एवं...

स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए उच्चस्तरीय अंतरराज्यीय समन्वय बैठक

चंडीगढ़: आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी...

बरोटीवाला स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

मेधावियों को सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने बांधा समां बददी: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरोटीवाला में वार्षिक पारितोषिक वितरण...

Punjab News: ASI मर्डर केस, आरोपी अमनदीप एनकाउंटर मामले में AGTF का आया बयान, देखें वीडियो

जीरकपुरः तरनतारन में पंजाब पुलिस के ASI  इकबाल सिंह की हत्या के मामले में वांछित आरोपी का जीरकपुर में...

Jalandhar News: प्रकाश पर्व को समर्पित कल निकाला जाएगा नगर कीर्तन, सभी तैयारियां पूरी, देखें वीडियो

जालंधर: महानगर में धन-धन श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित 21 नवंबर को भव्य नगर...

2.11 लाख टन मछली उत्पादन के साथ पंजाब ने मत्स्य पालन क्षेत्र में दर्ज की शानदार वृद्धि

चंडीगढ़: पंजाब के पशुपालन, मत्स्य पालन, डेयरी विकास एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज प्रतिवर्ष...