Haryana Govtइंडो-जर्मन विरासत को आगे बढ़ाते हुए जे.सी. बोस विश्वविद्यालय ने खोले नए...

इंडो-जर्मन विरासत को आगे बढ़ाते हुए जे.सी. बोस विश्वविद्यालय ने खोले नए शैक्षणिक अवसर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: जर्मनी के राइनिशे होखशुले, कोलोन (यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज) के साथ हुई उच्च-स्तरीय वार्ता के बाद जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद (हरियाणा) के विद्यार्थियों को अब जर्मनी में आठवें सेमेस्टर की इंटर्नशिप, अनूठे ‘वर्क-स्टडी मास्टर्स मॉडल’ और संकाय-छात्र आदान-प्रदान कार्यक्रमों का सीधा लाभ मिलने जा रहा है।

इस दौरे के दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. अजय रँगा और प्रो. संजीव गोयल (मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग एवं प्रभारी, आईपीआर, इनोवेशन एवं इनक्यूबेशन प्रभाग) के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने आरएच कोलोन के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया। इस बैठक में आरएच कोलोन की ओर से प्रो. डॉ. थॉमस बार्थ (वाईस प्रेजिडेंट, पोर्टफोलियो एवं अंतर्राष्ट्रीयकरण तथा कार्यक्रम प्रमुख, बी.एससी. बिजनेस इंफॉर्मेटिक्स), प्रो. डॉ. अलेक्जेंडर पोलाक (प्रमुख, इंजीनियरिंग संकाय) और व्याख्याता डेनियल फेनिग (एम.इंजी.) शामिल हुए।

यह बैठक विश्वविद्यालय के ‘यूरोपियन एकेडमिक आउटरीच – 2026’ अभियान में एक अहम हिस्सा है। इससे पहले प्रतिनिधिमंडल ने रोमानिया की टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ क्लुज-नेपोका और हंगरी की स्ज़ेचेनी इस्तवान यूनिवर्सिटी (ग्योर) के साथ भी रणनीतिक शैक्षणिक संवाद किया है।

कुलसचिव प्रो. अजय रँगा ने प्रस्तावित मॉडल को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि अध्ययन, इंटर्नशिप और वास्तविक औद्योगिक अनुभव का समन्वय करने वाला मार्ग आज के विद्यार्थियों की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जर्मनी में विश्वविद्यालय के यूरोपीय शैक्षणिक आउटरीच का सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ना हमारे अंतर्राष्ट्रीयकरण के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम है और औपचारिकताओं के पूर्ण होते ही यह साझेदारी युवाओं के लिए परिवर्तनकारी अवसर खोलेगी।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

बरोटीवाला स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

मेधावियों को सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने बांधा...

Punjab News: ASI मर्डर केस, आरोपी अमनदीप एनकाउंटर मामले में AGTF का आया बयान, देखें वीडियो

जीरकपुरः तरनतारन में पंजाब पुलिस के ASI  इकबाल सिंह...

हरियाणा में शुरू हुआ सबसे बड़ा पॉश ट्रेनिंग अभियान’

चण्डीगढ़: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा...

2.11 लाख टन मछली उत्पादन के साथ पंजाब ने मत्स्य पालन क्षेत्र में दर्ज की शानदार वृद्धि

चंडीगढ़: पंजाब के पशुपालन, मत्स्य पालन, डेयरी विकास एवं...

बरोटीवाला स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

मेधावियों को सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने बांधा समां बददी: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरोटीवाला में वार्षिक पारितोषिक वितरण...

Punjab News: ASI मर्डर केस, आरोपी अमनदीप एनकाउंटर मामले में AGTF का आया बयान, देखें वीडियो

जीरकपुरः तरनतारन में पंजाब पुलिस के ASI  इकबाल सिंह की हत्या के मामले में वांछित आरोपी का जीरकपुर में...

Jalandhar News: प्रकाश पर्व को समर्पित कल निकाला जाएगा नगर कीर्तन, सभी तैयारियां पूरी, देखें वीडियो

जालंधर: महानगर में धन-धन श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित 21 नवंबर को भव्य नगर...

हरियाणा में शुरू हुआ सबसे बड़ा पॉश ट्रेनिंग अभियान’

चण्डीगढ़: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के बिना विकसित भारत की कल्पना अधूरी...