Haryana Govtकपाल मोचन मेला आस्था, सद्भाव और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक - CM...

कपाल मोचन मेला आस्था, सद्भाव और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक – CM Saini

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा की धरती पर आस्था, अध्यात्म और सांस्कृतिक एकता की सदियों पुरानी परंपरा का प्रतीक कपाल मोचन-आदि बद्री मेला शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ शुरू हुआ। मेले के उद्घाटन अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कपाल मोचन ऐसा पावन स्थल है, जहां विभिन्न धर्मों और संप्रदायों की आस्था एक साथ दिखाई देती है।

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गुरु घर में माथा टेका और हवन यज्ञ के साथ श्री कपाल मोचन श्री आदिबद्री मेले का शुभारंभ किया। इसके उपरांत उन्होंने कपाल मोचन, ऋण मोचन और सूरजकुंड सरोवरों का अवलोकन भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ-साथ विकास को भी समान प्राथमिकता दे रही है। इसी कड़ी में आज मुख्य अतिथि द्वारा प्रदेशवासियों को विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात देते हुए 187 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया। इनमें 16 नई अमृत फार्मेसी शामिल हैं, जहां आमजन को जीवनरक्षक दवाइयां रियायती दरों पर उपलब्ध होंगी। इसके अलावा 11 जलघरों में नए टैंकों का निर्माण तथा जगाधरी शहर की पुरानी सीवर लाइन के पुनर्वास कार्य का शिलान्यास किया गया है। उन्होंने कहा कि आस्था और विकास, दोनों साथ-साथ चलें, यही सरकार का संकल्प है।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्री कपाल मोचन-आदि बद्री मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, सद्भावना, एकता और भाईचारे का ऐसा संगम है, जो भारत की सांस्कृतिक विरासत की वास्तविक पहचान कराता है। यही भारत की आत्मा और हमारी साझा संस्कृति की ताकत है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को बिलासपुर में श्री कपाल मोचन-आदि बद्री मेले के उद्घाटन अवसर पर कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु परंपरा को राष्ट्र की चेतना से जोड़ने का कार्य किया है। साहिबजादों के बलिदान की स्मृति में 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ घोषित किया गया, जिसे हरियाणा हर वर्ष राज्य स्तर पर मनाता है। लंगर को जीएसटी से मुक्त करने और अफगानिस्तान से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूपों को पूरे सम्मान के साथ भारत लाने जैसे कदम भी गुरु परंपरा के प्रति सम्मान को दर्शाते हैं।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

बरोटीवाला स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

मेधावियों को सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने बांधा...

Punjab News: ASI मर्डर केस, आरोपी अमनदीप एनकाउंटर मामले में AGTF का आया बयान, देखें वीडियो

जीरकपुरः तरनतारन में पंजाब पुलिस के ASI  इकबाल सिंह...

हरियाणा में शुरू हुआ सबसे बड़ा पॉश ट्रेनिंग अभियान’

चण्डीगढ़: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा...

2.11 लाख टन मछली उत्पादन के साथ पंजाब ने मत्स्य पालन क्षेत्र में दर्ज की शानदार वृद्धि

चंडीगढ़: पंजाब के पशुपालन, मत्स्य पालन, डेयरी विकास एवं...

बरोटीवाला स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

मेधावियों को सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने बांधा समां बददी: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरोटीवाला में वार्षिक पारितोषिक वितरण...

Punjab News: ASI मर्डर केस, आरोपी अमनदीप एनकाउंटर मामले में AGTF का आया बयान, देखें वीडियो

जीरकपुरः तरनतारन में पंजाब पुलिस के ASI  इकबाल सिंह की हत्या के मामले में वांछित आरोपी का जीरकपुर में...

Jalandhar News: प्रकाश पर्व को समर्पित कल निकाला जाएगा नगर कीर्तन, सभी तैयारियां पूरी, देखें वीडियो

जालंधर: महानगर में धन-धन श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित 21 नवंबर को भव्य नगर...

हरियाणा में शुरू हुआ सबसे बड़ा पॉश ट्रेनिंग अभियान’

चण्डीगढ़: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के बिना विकसित भारत की कल्पना अधूरी...