Internationalईरान पर हमले को लेकर Donald Trump का आया बयान, बोले -...

ईरान पर हमले को लेकर Donald Trump का आया बयान, बोले – ‘न्यू ईयर के बाद लेंगे फैसला’

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले करने को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अभी कोई भी जल्दबाजी नहीं है। इस पर फैसला अब अगले साल की शुरुआत के बाद ही लिया जाएगा। ट्रंप के इस बयान से संकेत मिल रहा है कि अमेरिका ईरान के खिलाफ भी कोई तुंरत कार्रवाई की योजना पर नहीं बढ़ रहा है। दोनों देशों के बीच में युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत भी अभी अटकी हुई है। ट्रंप हाल के दिनों में कभी ईरान पर नए हमलों की चेतावनी दे रहे हैं तो कभी संघर्ष खत्म करने की संभावना भी जता रहे हैं।

जनवरी के बाद लेंगे फैसला

एक इंटरव्यू में ट्रंप से यह सवाल पूछा गया कि क्या अमेरिका ईरान पर बड़ा हमला करेगा। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि – इस बारे में वो बात साल की शुरुआत के बाद ही करेंगे। हमारे पास अभी समय है। चीन की यात्रा से वाशिंगटन लौटते समय विमान में उन्होंने यह बातचीत की। ट्रंप का कहना है कि – देखते हैं कि 1 जनवरी के बाद क्या होता है। ईरान को लेकर कोई भी फैसला लेने में कोई जल्दबाजी नहीं होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो 3 नवंबर को हुए चुनाव से पहले भी ट्रंप यह कह चुके थे कि अमेरिकी चुनाव के बाद ईरान समझौते के लिए ज्यादा तैयार हो सकता है।

चुनाव में हारने के बाद भी फैसले पर अड़े ट्रंप

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को प्रतिनिधि सभा और सीनेट दोनों ही सदनों में हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में ट्रंप का यह मानना है कि चुनाव में हार का कारण ईरान है। इसके बाद भी उन्होंने युद्ध शुरु करने के अपने फैसले का बचाव किया है। पिछले हफ्ते ट्रंप प्रशासन ने यह दावा किया है कि ईरान पर अमेरिका की नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक प्रतिबंध का असर भी दिख रहा है।

वहीं उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सार्वजनिक रुप से युद्ध से दूरी बनाई थी। इसके बाद पार्टी की चुनाव हार के लिए इसी को जिम्मेदार ठहराया था। अब इसके बाद ट्रंप ने वेंस को ईरान से जुड़े हुए कूटनीतिक मामलों से दूर रहकर घरेलू मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा था।

वेंस की सोशल मीडिया पोस्ट पर ट्रंप ने प्रतिक्रिया भी दी थी। उन्होंने कहा कि – ‘जेडी ठीक थे उन्होंने जो कहा वो सही था’। उन्होंने माना कि चुनाव में हमारी हार के कई कारणों में यह पूरा घटनाक्रम शामिल था। ट्रंप ने युद्ध के फैसले पर कायम रहते हुए यह कहा था कि – ‘यदि दोबारा ऐसा करने का मौका मिले तो क्या मैं यही फैसला लूंगा? मेरा जवाब हां होगा क्योंकि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दे सकते हैं’।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: सिया राम के जयकारों से गूंजा शहर, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा गरीब एवं...

10 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप CGST सुपरिटेंडेंट गिरफ्तार

पंचकूला: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पंचकूला में तैनात...

Amritpal Singh की Airport से पहली तस्वीर आई सामने, वकील का आया बयान, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को दादी...

CM Sukhu ने शाहपुर में 100 बिस्तर क्षमता के अस्पताल के नए भवन का किया लोकार्पण

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा...

Khatu Shyam Temple के पास Restaurant में लगी भीषण आग, हुए धमाके, देखें वीडियो

सीकरः राजस्थान के सीकर में खाटू श्याम मंदिर के...

Jalandhar News: सिया राम के जयकारों से गूंजा शहर, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा को समर्पित चलाए जा रहे मंथन...

10 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप CGST सुपरिटेंडेंट गिरफ्तार

पंचकूला: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पंचकूला में तैनात केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) के एक सुपरीटेंडेंट लवकुश...

Amritpal Singh की Airport से पहली तस्वीर आई सामने, वकील का आया बयान, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को दादी के अंतिम संस्कार में शामिल कराने के लिए पंजाब पुलिस...

CM Sukhu ने शाहपुर में 100 बिस्तर क्षमता के अस्पताल के नए भवन का किया लोकार्पण

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के शाहपुर में 11.50 करोड़ रुपये की लागत से...