Internationalसरकार ने वाटेंड गोल्डी बराड़ पर रखा 1.62 करोड़ रुपये का ईनाम

सरकार ने वाटेंड गोल्डी बराड़ पर रखा 1.62 करोड़ रुपये का ईनाम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ओटावा: भारत में कई मामलों में वांटेड चल रहे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ पर कनाडा ने 250000 कनाडाई डॉलर (करीब 1.62 करोड़ रुपये) का इनाम घोषित किया गया है। यह रकम उसे पकड़वाने में मदद करने वाले को दी जाएगी। भारत से फरार चल रहा गोल्डी कनाडा के मोस्ट वांटेड भगोड़े की लिस्ट में पहले नंबर पर है। इनाम की घोषणा BOLO प्रोग्राम ने गुरुवार को की है। यह कनाड़ा की एक जन सुरक्षा पहल है जो फरार अपराधियों को कानूनी शिकंज में लाने के लिए पुलिस के साथ मिलकर काम करती है।

यह इनाम उसे दिया जाएगा जो सुरक्षा एजेंसियों को ऐसी जानकारी दे सके, जिससे गोल्डी बराड़ को गिरफ्तार किया जा सके। BOLO प्रोग्राम ने जनता से अपील की है कि वे कोई भी भरोसेमंद जानकारी शेयर करें जिससे एजेंसियों को बराड़ को खोजने में मदद मिल सके। यह इनाम 2 नवम्बर 2027 तक लागू रहेगा। बराड़ का असली नाम सतिंदरजीत सिंह है। साल 2023 में 39 वर्षीय सुखदूल सिंह गिल की हत्या के मामले में विनिपेग पुलिस को उसकी तलाश है। गिल की 20 सितम्बर 2023 को हैजेल्टन ड्राइव के 200 ब्लॉक में स्थित एक घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इस मामले में 23 फरवरी 2026 को बराड़ और करनबीर सिंह के खिलाफ अरेस्ट वार्ट जारी गिए थे। इन दोनों पर फर्स्ट डिग्री मर्डर और हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। फर्स्ट डिग्री मर्डर का चार्ज सोच-समझकर या योजना बनाकर की गई हत्या के मामले में लगाया जाता है। गोल्डी बराड़ को पकडने की कनाडाई पुलिस की कोशिश अब तक नाकाम रही है। अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने भी गोल्डी बराड़ पर 10 लाख डॉलर का इनाम रखा है। FBI ने बीते 28 सितम्बर को गोल्डी बराड़ को 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल किया था।

इसके साथ ही उसे पकड़वाने में मदद करने वाली जानकारी देने पर 10 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 9.32 करोड़ रुपये) का इनाम देने की घोषणा की थी। अमेरिकी अधिकारियों ने ‘ऑपरेशन हार्डबॉल’ के तहत बराड़ को आरोपी बनाया था। इसमें बराड़ का संबंध भारत में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग से बताया गया है। FBI ने बराड़ पर कनाडा में खालिस्तान समर्थक आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की साजिश रचने का भी आरोप लगाया। निज्जर की 18 जून 2023 को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित सरे में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

Punjab News: SGPC प्रधान चुनाव आज, मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नन का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रधान पद...

Punjab News: सांसद Amritpal Singh को लेने डिब्रूगढ़ जेल पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

अमृतसरः खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को अमृतसर...

बाइक और कार की टक्कर में 7 की मौत, शादी में जा रहे थे लोग, देखें वीडियो

हवा में उछलकर पेड़ से टकराई कार बक्सरः बिहार के...

Jalandhar News: सफाई कर्मियों की हड़ताल, कीर्तन से पहले लगे कूड़े के ढेर, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नगर निगम यूनियन का एक धड़ा हड़ताल पर है। बीते दिन कर्मियों द्वारा मांगे ना पूरी होने...

Punjab News: SGPC प्रधान चुनाव आज, मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नन का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रधान पद का चुनाव आज 20 नवंबर को दोपहर 12 बजे अमृतसर...

Punjab News: सांसद Amritpal Singh को लेने डिब्रूगढ़ जेल पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

अमृतसरः खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को अमृतसर लाने के लिए पंजाब पुलिस की टीम असम की डिब्रूगढ़...

Jalandhar News: डेरा सत्संग घर पहुंचे बाबा गुरिंदर ढिल्लों, दर्शन करने को उमड़ी संगत, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: डेरा ब्यास के बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों आज जालंधर दौरे पर है, जहां वह पहले कांग्रेस प्रधान...