जालंधर, ENS: नगर निगम यूनियन का एक धड़ा हड़ताल पर है। बीते दिन कर्मियों द्वारा मांगे ना पूरी होने को लेकर प्रदर्शन भी किया गया था। वहीं कर्मियों की हड़ताल को लेकर जगह-जगह पर कूड़े के ढेर लगे हुए है। ऐसे में नगर कीर्तन से एक दिन पहले शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर को लेकर कांग्रेस पार्षद शैरी चड्ढा द्वारा रोष जाहिर किया गया। उन्होंने कहा कि कर्मियों की हड़ताल को लेकर मेयर विनीत धीर को बैठकर उनकी समस्याओं का हल करना चाहिए।
ऐसे में जो जायज मांगे है उन्हें मानना चाहिए। शैरी चड्ढा का कहना है कि कल शहर में विशाल नगर कीर्तन निकाला जाना है, लेकिन उससे पहले शहर के जगह-जगह पर लगे कूड़े ढेर को लेकर सिखों की भावना के साथ खेला जा रहा है। पार्षद का कहना है कि कल महाराज जी की पालकी से पहले कूड़े के ढेर को उठाने की प्रशासन से अपील की गई है। पार्षद का कहना है कि शेखां बाजार के अंदर दुकानदारों और शहर वासियों को कूड़े के ढेर पड़े से होने से क्यों परेशान होना पड़ा है। कूड़े के ढेर को पड़े आज दूसरा दिन हो गया। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि चौक से महाराज जी की पालकी निकाली जाएगी।
लेकिन उससे पहले कूड़े के ढेर पड़े होने को लेकर रोष जाहिर किया जा रहा है। शैरी ने कहा कि कूड़े के ढेर उठाने को लेकर सफाई कर्मियों से भी अपील की गई है। ऐसे में उन्होंने कहा कि अगर दोपहर 2 बजे तक कूड़े को नहीं उठाया गया तो वह दोपहर 2 बजे के बाद खुद अपनी ओर से ट्रालियां बुलाएंगे और कूड़े के ढेर को उठाएंगे। उन्होंने कहाकि पालकी से पहले जगह को साफ करवाया जाएगा। जिसके बाद वह दुकानदारों के साथ मिलकर नगर निगम दफ्तर के बाहर बैठकर प्रदर्शन करेंगे और दफ्तर को ताला लगा देंगे।

