Himachal Govtराज्यपाल ने वृंदावन में श्री दयाराम बद्री केदार उत्तराखंड आश्रम का किया...

राज्यपाल ने वृंदावन में श्री दयाराम बद्री केदार उत्तराखंड आश्रम का किया लोकार्पण

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण के साथ-साथ आधुनिक विकास की दिशा में निरंतर अग्रसर है। वृंदावन में श्री दयाराम बद्री केदार उत्तराखंड आश्रम का लोकार्पण करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ‘विरासत के साथ विकास’ के दृष्टिकोण एक आधुनिक और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करता है।

यह दृष्टिकोण हमें अपनी सभ्यतागत और सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार, देश के धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों के विकास को विशेष प्राथमिकता प्रदान कर रही है। इसके अंतर्गत तीर्थस्थलों पर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करने के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम का विकास तथा केदारनाथ के पुनर्निर्माण एवं आधारभूत अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण के लिए उठाए गए विभिन्न कदम इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि देश की आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण और विकास को राष्ट्रीय प्रगति के साथ समान महत्व दिया जा रहा है।

राज्यपाल ने कहा कि भारत की पहचान केवल उसकी भौगोलिक सीमाओं तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसकी वास्तविक आत्मा प्राचीन सभ्यता, आध्यात्मिक परंपराओं तथा करुणा, सेवा, सद्भाव और मानवता जैसे शाश्वत मूल्यों में समाहित है। उन्होंने कहा कि आश्रम केवल एक अधोसंरचना नहीं है, बल्कि यह आस्था, संस्कार, सेवा और मानवता का जीवंत केंद्र होता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह संस्थान आध्यात्मिक शिक्षा एवं सामाजिक कल्याण के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभरेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

ईरान पर हमले को लेकर Donald Trump का आया बयान, बोले – ‘न्यू ईयर के बाद लेंगे फैसला’

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान...

CM Sukhu ने शाहपुर में 100 बिस्तर क्षमता के अस्पताल के नए भवन का किया लोकार्पण

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा...

Khatu Shyam Temple के पास Restaurant में लगी भीषण आग, हुए धमाके, देखें वीडियो

सीकरः राजस्थान के सीकर में खाटू श्याम मंदिर के...

अब वाहनों पर जातिसूचक शब्द लिखने पर लगा प्रतिबंध

गुजरात: गुजरात सरकार ने निजी वाहनों पर जाति से...

ईरान पर हमले को लेकर Donald Trump का आया बयान, बोले – ‘न्यू ईयर के बाद लेंगे फैसला’

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले करने को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा...

CM Sukhu ने शाहपुर में 100 बिस्तर क्षमता के अस्पताल के नए भवन का किया लोकार्पण

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के शाहपुर में 11.50 करोड़ रुपये की लागत से...

Khatu Shyam Temple के पास Restaurant में लगी भीषण आग, हुए धमाके, देखें वीडियो

सीकरः राजस्थान के सीकर में खाटू श्याम मंदिर के एग्जिट गेट के पास रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई...

अब वाहनों पर जातिसूचक शब्द लिखने पर लगा प्रतिबंध

गुजरात: गुजरात सरकार ने निजी वाहनों पर जाति से जुड़े शब्द, नाम और प्रतीक प्रदर्शित करने पर रोक लगा...