Himachal Govtकांग्रेस सरकार की इच्छाशक्ति से प्रदेश के राजस्व में 4,000 करोड़ रुपये...

कांग्रेस सरकार की इच्छाशक्ति से प्रदेश के राजस्व में 4,000 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई – CM Sukhu

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिले के नादौन विधानसभा क्षेत्र के गलोड़ में खंड विकास अधिकारी कार्यालय खोलने की घोषणा की। उन्होंने स्थानीय सहकारी समिति को एक करोड़ रुपये देने तथा ग्राम पंचायत गोईस के नए पंचायत भवन के निर्माण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर गलोड़ में आयोजित चिकित्सा शिविर का शुभारंभ भी किया।

इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और प्रतिबद्धता के बल पर प्रदेश के राजस्व में 4,000 करोड़ रुपये की वृद्धि सुनिश्चित हुई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने किशाऊ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना को अपनी शर्तों और नियमों के अनुरूप समझौता किया है, इससे अब इस परियोजना में प्रदेश सरकार को एक भी पैसा निवेश नहीं करना पड़ेगा। परियोजना के पूरा होने के बाद हिमाचल प्रदेश को प्रतिवर्ष 1,200 से 1,500 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा, जबकि इसके निर्माण पर उत्तराखंड को लगभग 3,000 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमीरपुर चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण कार्य को गति प्रदान करने के लिए वर्तमान कांग्रेस सरकार ने राज्य के अपने संसाधनों से 500 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। यह संस्थान आगामी एक वर्ष में प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा महाविद्यालयों में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आईजीएमसी शिमला, टांडा चिकित्सा महाविद्यालय और नेरचौक चिकित्सा महाविद्यालय में भी विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरन्तर प्रयासरत है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

ईरान पर हमले को लेकर Donald Trump का आया बयान, बोले – ‘न्यू ईयर के बाद लेंगे फैसला’

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान...

CM Sukhu ने शाहपुर में 100 बिस्तर क्षमता के अस्पताल के नए भवन का किया लोकार्पण

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा...

Khatu Shyam Temple के पास Restaurant में लगी भीषण आग, हुए धमाके, देखें वीडियो

सीकरः राजस्थान के सीकर में खाटू श्याम मंदिर के...

अब वाहनों पर जातिसूचक शब्द लिखने पर लगा प्रतिबंध

गुजरात: गुजरात सरकार ने निजी वाहनों पर जाति से...

ईरान पर हमले को लेकर Donald Trump का आया बयान, बोले – ‘न्यू ईयर के बाद लेंगे फैसला’

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले करने को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा...

CM Sukhu ने शाहपुर में 100 बिस्तर क्षमता के अस्पताल के नए भवन का किया लोकार्पण

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के शाहपुर में 11.50 करोड़ रुपये की लागत से...

Khatu Shyam Temple के पास Restaurant में लगी भीषण आग, हुए धमाके, देखें वीडियो

सीकरः राजस्थान के सीकर में खाटू श्याम मंदिर के एग्जिट गेट के पास रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई...

अब वाहनों पर जातिसूचक शब्द लिखने पर लगा प्रतिबंध

गुजरात: गुजरात सरकार ने निजी वाहनों पर जाति से जुड़े शब्द, नाम और प्रतीक प्रदर्शित करने पर रोक लगा...