HoshiarpurPunjab News: तहसील परिसर में खाली मिले दफ्तर, लोग परेशान, देखें वीडियो

Punjab News: तहसील परिसर में खाली मिले दफ्तर, लोग परेशान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

होशियारपुरः पंजाब सरकार की ओर से लोगों के लिए सरकारी दफ्तरों में होने वाली परेशानी को लगातार खत्म किया जा रहा है। इस दौरान सरकार द्वारा सरकारी कामकाज को लोगों के लिए आसान किया जा रहा है और भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब किया जा रहा है। वहीं तहसील परिसर में अधिकारियों को शायद सरकार के निर्देशों और लोगों की परेशानी की कोई परवाह नहीं है। दरअसल, तहसील में काम करवाने आए लोग परेशान दिखाई दिए। दरअसल, तहसील परिसर में अधिकतर दफ्तर खाली पड़े मिले। लोगों का कहना है कि वह इस बात का इंतजार कर रहे है कि अधिकारी कब आएंगे।

लोगों के अनुसार तहसील परिसर में ना तो मौके पर मौजूद कर्मचारी अधिकारियों के गैर हाजिर होने का कुछ बता रहे हैं। ऐसे में उनके जरूरी सरकारी दस्तावेजों से जुड़े काम में देरी होने से उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। कई बार तहसील कार्यालय के कमरों में खाली कुर्सियां ​​और जलती लाइटें अफसरों की बेपरवाही को बयां कर रही है। ऐसे में तहसील के कार्यालयों में किसी के ना आने से कोई शरारती तत्व भी सरकारी रिकॉर्ड को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसकी तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता हैकि दफ्तरों में सनाटा पसरा हुआ है। जिसमें कमरा नंबर 21, 14, 22 सहित अन्य कमरे खाली दिखाई दे रहे।

वहीं वीरू नामक व्यक्ति ने बताया कि वह फौज में भर्ती होने को लेकर दस्तावेज पर तहसीलदार के हस्ताक्षर करवाने के लिए आया था। ऐसे में कर्मी से बात की गई तो कर्मी का कहना हैकि अभी इंतजार करें। नौजवान के अनुसार उसे रविवार तक दस्तावेज जरूरी चाहिए। क्योंकि उसका सोमवार को एसएससी भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट होना है। इस दौरान अन्य लोग भी परेशान हो रहे है। कर्मियों से बात की गई तो वह मीटिंग का हवाला दे रहे है। वहीं कमलेश रानी ने कहा कि उनके द्वारा 8 अक्टूबर से दस्तावेज को लेकर चक्कर काट रहे है। कर्मियों द्वारा फार्म ऑनलाइन चढ़ाए जाने का हवाला दिया गया। आज भी सुबह से वह तहसीलदार के हस्ताक्षर करने का इंतजार कर रही है, लेकिन काम नहीं हो पा रहा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

Punjab News: दशहरा ग्राउंड के पास चली गोलियां, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

होशियारपुरः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं...

Punjab News: गुरु पर्व पर 1,822 पाक जाएंगे श्रद्धालु, SGPC धामी का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर...

Punjab News: जुगाड़ू रिक्शा को लेकर वाहन चालक परेशान, ट्रांसपोर्ट अधिकारी का आया बयान, देखें वीडियो

होशियापुरः शहर और आसपास के इलाकों में जुगाड़ू रिक्शा की लगातार बढ़ती संख्या ने जहां व्यवसायिक वाहन चालकों की...

सहारा योजना के गंभीर मरीजों के साथ अन्याय बंद करे सरकार, एक साल से लंबित पेंशन का तुरंत हो भुगतान

ऊना: पूर्व जिला परिषद सदस्य पंकज सहोड़ ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर मुख्यमंत्री सहारा योजना के गंभीर मरीजों...

Punjab News: दशहरा ग्राउंड के पास चली गोलियां, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

होशियारपुरः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। बीते दिन गाड़ियों की टक्कर को...

Punjab News: कोर्ट के आदेश और 8 शर्तों पर होगा Amritpal की दादी का अंतिम संस्कार, पुलिस प्रशासन अलर्ट, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के जल्लुखेड़ा में होने वाले अंतिम संस्कार के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की जा रही...