Himachal Govtप्रधानमंत्री का ‘विरासत के साथ विकास’ का दृष्टिकोण भारत की सांस्कृतिक पहचान...

प्रधानमंत्री का ‘विरासत के साथ विकास’ का दृष्टिकोण भारत की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत कर रहा: राज्यपाल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण के साथ-साथ आधुनिक विकास के पथ पर प्रतिबद्धता के साथ अग्रसर है। राज्यपाल ने वृंदावन में श्री दयाराम बद्री केदार उत्तराखंड आश्रम का लोकार्पण करने के उपरांत आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का मार्गदर्शक सिद्धांत ‘विरासत के साथ विकास’ एक ऐसे आधुनिक और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की परिकल्पना को दर्शाता है, जो अपनी सभ्यतागत जड़ों से जुड़ा रहे।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश के धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों के विकास को विशेष प्राथमिकता दी है। इसके तहत आधारभूत अधोसंरचना को सुदृढ़ करने और तीर्थ यात्रियों के लिए सुविधाओं में सुधार की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि आश्रम केवल एक अधोसंरचना नहीं है, बल्कि यह आस्था, संस्कार, सेवा और मानवता का जीवंत केंद्र होता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह संस्थान आध्यात्मिक शिक्षा एवं सामाजिक कल्याण के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभरेगा।

राज्यपाल ने गौ-संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में कार्य करने की प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आश्रम में गुरुकुल शिक्षा, संस्कृत अध्ययन, आध्यात्मिक प्रवचनों तथा पारंपरिक भारतीय ज्ञान परंपराओं को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक संस्थानों को सामाजिक समरसता, करुणा और सामुदायिक कल्याण के क्षेत्र में निरंतर योगदान देना चाहिए।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

मुबारिकपुर में 6 दिसंबर को होगी 697 गृहरक्षक जवानों की दीक्षांत परेड

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू होंगे मुख्य अतिथि, 22...

Harpal Cheema ने सभी विभागों को पॉश एक्ट के अनुपालन संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए

चंडीगढ़: कर्मचारियों के मुद्दों और चिंताओं के समाधान के...

CM Sukhu ने मंडी जिला में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत पर जताया शोक

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मंडी जिला...

मछली पालन किसानों के लिए आमदनी का बेहतर स्त्रोत

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सीएम विंडो...

सीएम सुक्खू की पहल पर प्राकृतिक खेती को मिल रहा बढ़ावा, मक्की की खरीद शुरू

ऊना-हरोली ब्लॉक से 26.20 और अंब ब्लॉक से 48.20 क्विंटल मक्की खरीदी, 50 रुपये प्रति किलो तय है समर्थन...

मुबारिकपुर में 6 दिसंबर को होगी 697 गृहरक्षक जवानों की दीक्षांत परेड

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू होंगे मुख्य अतिथि, 22 नवंबर से शुरू होगा पूर्वाभ्यास ऊना: गृह रक्षा 12वीं वाहिनी ऊना...

Harpal Cheema ने सभी विभागों को पॉश एक्ट के अनुपालन संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए

चंडीगढ़: कर्मचारियों के मुद्दों और चिंताओं के समाधान के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन एवं पंजाब के वित्त...

CM Sukhu ने मंडी जिला में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत पर जताया शोक

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मंडी जिला के जोगिन्द्रनगर उपमंडल के लडभड़ोल में हुई सड़क दुर्घटना में...