Unaसीएम सुक्खू की पहल पर प्राकृतिक खेती को मिल रहा बढ़ावा, मक्की...

सीएम सुक्खू की पहल पर प्राकृतिक खेती को मिल रहा बढ़ावा, मक्की की खरीद शुरू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना-हरोली ब्लॉक से 26.20 और अंब ब्लॉक से 48.20 क्विंटल मक्की खरीदी, 50 रुपये प्रति किलो तय है समर्थन मूल्य

ऊना: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पहल पर प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला ऊना में प्राकृतिक खेती से उत्पादित मक्की की खरीद प्रक्रिया शुरू हो गई है। कृषि विभाग की आत्मा परियोजना के तहत हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से खरीद प्रक्रिया शुरू की गई है। बुधवार को पहले दिन जिले के 16 किसानों से कुल 74.40 क्विंटल मक्की खरीदी गई। इसमें ऊना और हरोली ब्लॉक के किसानों से 26.20 क्विंटल तथा अंब ब्लॉक के किसानों से 48.20 क्विंटल मक्की की खरीद की गई।

प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक खेती से उत्पादित मक्की का न्यूनतम समर्थन मूल्य 50 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित किया है। इसके अलावा प्राकृतिक खेती से उत्पादित गेहूं का समर्थन मूल्य 80 रुपये और कच्ची हल्दी का 150 रुपये प्रति किलोग्राम तय किया गया है।

उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि मक्की बेचने वाले किसानों को उपज की रसीदें प्रदान की गई हैं तथा भुगतान राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।
आत्मा परियोजना ऊना की निदेशक प्यारो देवी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 नवंबर को बंगाणा ब्लॉक और 20 नवंबर को गगरेट ब्लॉक के किसानों से टकारला मंडी में प्राकृतिक खेती से उत्पादित मक्की की खरीद की जाएगी।

इस अवसर पर उप परियोजना निदेशक शामली गुप्ता, ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक सोनिया कुमारी, सहायक तकनीकी प्रबंधक प्रियंका शर्मा, ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक अंकुश शर्मा और सहायक तकनीकी प्रबंधक शिवांक सहित अन्य उपस्थित रहे।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

CM Sukhu से संवाद में बोले किसान, अब पता चला जमीन उगलती है सोना

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा...

मुबारिकपुर में 6 दिसंबर को होगी 697 गृहरक्षक जवानों की दीक्षांत परेड

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू होंगे मुख्य अतिथि, 22...

प्रधानमंत्री का ‘विरासत के साथ विकास’ का दृष्टिकोण भारत की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत कर रहा: राज्यपाल

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र...

Harpal Cheema ने सभी विभागों को पॉश एक्ट के अनुपालन संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए

चंडीगढ़: कर्मचारियों के मुद्दों और चिंताओं के समाधान के...

CM Sukhu ने मंडी जिला में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत पर जताया शोक

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मंडी जिला...

CM Sukhu से संवाद में बोले किसान, अब पता चला जमीन उगलती है सोना

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के टांडा में प्राकृतिक खेती किसान सम्मेलन में किसानों...

मुबारिकपुर में 6 दिसंबर को होगी 697 गृहरक्षक जवानों की दीक्षांत परेड

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू होंगे मुख्य अतिथि, 22 नवंबर से शुरू होगा पूर्वाभ्यास ऊना: गृह रक्षा 12वीं वाहिनी ऊना...

प्रधानमंत्री का ‘विरासत के साथ विकास’ का दृष्टिकोण भारत की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत कर रहा: राज्यपाल

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक...

Harpal Cheema ने सभी विभागों को पॉश एक्ट के अनुपालन संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए

चंडीगढ़: कर्मचारियों के मुद्दों और चिंताओं के समाधान के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन एवं पंजाब के वित्त...