Punjab Govtआप’ सरकार की योजनाएं बंद करने के सपने देखना बंद करे विपक्ष:...

आप’ सरकार की योजनाएं बंद करने के सपने देखना बंद करे विपक्ष: CM Mann

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सोहल: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने के सपने देखना छोड़ देना चाहिए, क्योंकि उनकी सरकार पंजाब के लोगों की भलाई के लिए सरकारी खजाने का एक-एक पैसा खर्च करने के लिए प्रतिबद्ध है। गुरदासपुर जिले के गांव सोहल में आयोजित ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने अपने खज़ाने भरने का काम किया, जबकि उनकी सरकार ने लोगों को मुफ्त बिजली उपलब्ध करवाने, 71,700 से अधिक सरकारी नौकरियां देने और किसानों के खेतों तक नहरी पानी पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार का खज़ाना जनकल्याण के लिए हमेशा खुला रहेगा। उन्होंने विपक्षी दलों को अपने शासनकाल के कामकाज का हिसाब देने की चुनौती दी। साथ ही, उन्होंने अकाली दल द्वारा भाजपा के साथ संभावित राजनीतिक गठबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसान आंदोलन के दौरान 750 किसानों की मौत के लिए भाजपा जिम्मेदार रही है।

‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोगों का प्यार और स्नेह पंजाब की सेवा करने के उनके संकल्प को और मजबूत करता है। उन्होंने बताया कि गांव सोहल के विकास के लिए 51 लाख रुपये की ग्रांट दी गई है, जो उनकी सरकार की प्रत्येक गांव तक विकास पहुंचाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

लोगों से शहीद-ए-आजम भगत सिंह के आदर्शों पर चलने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाबियों के सामूहिक प्रयासों से ‘रंगला पंजाब’ का निर्माण संभव होगा। उन्होंने कहा, “लोगों का प्यार और आशीर्वाद मेरी सबसे बड़ी ताकत है। मेरा एकमात्र उद्देश्य पंजाब के तीन करोड़ लोगों के सुख-दुख में शामिल होना और उनकी भलाई के लिए अथक प्रयास करना है। हमें मिलकर एक खुशहाल पंजाब का निर्माण करना होगा, जहां प्रत्येक परिवार को समान अवसर, मान-सम्मान और बेहतर भविष्य मिल सके।”

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बड़ा हादसाः निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा अचानक ढहा, कई मजदूर घायल

नई दिल्लीः देश की राजधानी में एक बड़ा हादसा...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने धूरी में छठ महापर्व के समारोह में की शिरकत

धूरी (संगरूर): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने...

बड़ा हादसाः निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा अचानक ढहा, कई मजदूर घायल

नई दिल्लीः देश की राजधानी में एक बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां, पहाड़गंज इलाके में...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने धूरी में छठ महापर्व के समारोह में की शिरकत

धूरी (संगरूर): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज छठ पूजा के समारोह में श्रद्धालुओं के साथ शिरकत...

Jalandhar में छठ पूजा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अस्त होते सूर्य को दिया अर्घ्य, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के फोकल पॉइंट स्थित नहर घाट पर छठ पूजा को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। जहां,...

हरियाणा की 2,157 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित, एआई तकनीक से 25.6 लाख लोगों की हुई स्क्रीनिंग

चंडीगढ़: हरियाणा ने टीबी (क्षय रोग) उन्मूलन की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। वर्ष 2025 में प्रदेश...