LudhianaPunjab News: निहंग सिंहों ने गुरुद्वारे के बाहर 100 ग्राम हेरोइन के...

Punjab News: निहंग सिंहों ने गुरुद्वारे के बाहर 100 ग्राम हेरोइन के साथ 2 युवकों को पकड़ा, जमीन पर रगड़वाई नाक, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः हलका साहनेवाल के अधीन आते गांव बूथगढ़ में नशे के खिलाफ निहंग सिंहों और स्थानीय लोगों का भारी गुस्सा देखने को मिला है। गांव के गुरुद्वारे के सामने निहंग सिखों ने दो युवकों को हेरोइन के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद दोनों आरोपियों को जमीन पर लिटाकर उनसे नाक रगड़वाई गई, जिसका वीडियो सामने आया है।

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि पकड़े गए दो आरोपियों में से एक सरदार है और दूसरा मोना (कटे हुए बाल वाला) है। भीड़ और निहंग सिंह ने दोनों को गुरुद्वारे के बाहर घेरा हुआ है। सजा के तौर पर दोनों को जमीन पर लेटकर नाक रगड़ने और उठक-बैठक करने को कहा गया। जब मोने युवक ने सजा पूरी करने में आनाकानी की और रुकने लगा तो पीछे खड़े एक निहंग सिख ने उसे डंडे से पीटा और जबरन सड़क पर नाक रगड़वाई।

इस मौके पर कांग्रेसी सरपंच ताजपरविंदर सोनू भी मौजूद रहे। उन्होंने इकट्ठा हुए लोगों और कैमरे के सामने अपनी बात रखी और पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने निहंग जत्थेबंदियों का धन्यवाद करते बताया कि आज इन आरोपियों को 100 ग्राम नशे और सिरिंज के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया है। इन आरोपियों पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। सरपंच ने कहा कि नशे के कारण गांव में लूटपाट और मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं और नशेड़ी अपनी माताओं के गहने तक बेच रहे हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: NCB की शराब कारोबारी के घर छापेमारी, कार को लिया कब्जे में, देखें वीडियो

मुक्तसरः श्री मुक्तसर साहिब के फत्तणवाला एन्क्लेव में 14...

पार्किंग को लेकर दो गुटों में झड़प, घर में घुसकर किया हमला, देखें वीडियो

खरड़ः ओंकार सिटी में पार्किंग के मुद्दे को लेकर...

शिमला-कालका हाईवे पर स्कूल बस का एक्सीडेंट, कई छात्र घायल, देेखें वीडियो

छात्रों का आरोप- ड्राइवर ने नशा किया हुआ था पंचकूलाः...

आज का राशिफल, 15 नवंबर 2026

आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग...

ऊना में पुलिस भर्ती की शारीरिक परीक्षा में 937 अभ्यर्थी हुए शामिल, 144 ने किया क्वालीफाई

586 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित, 793 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में...

Punjab News: NCB की शराब कारोबारी के घर छापेमारी, कार को लिया कब्जे में, देखें वीडियो

मुक्तसरः श्री मुक्तसर साहिब के फत्तणवाला एन्क्लेव में 14 नवंबर की देर शाम उस समय हलचल देखने को मिली,...

पार्किंग को लेकर दो गुटों में झड़प, घर में घुसकर किया हमला, देखें वीडियो

खरड़ः ओंकार सिटी में पार्किंग के मुद्दे को लेकर दो गुटों के बीच झड़प हो जाने का मामला सामने...

शिमला-कालका हाईवे पर स्कूल बस का एक्सीडेंट, कई छात्र घायल, देेखें वीडियो

छात्रों का आरोप- ड्राइवर ने नशा किया हुआ था पंचकूलाः कोट स्थित लिटेरा हेरिटेज स्कूल के छात्रों से भरी बस...

आज का राशिफल, 15 नवंबर 2026

आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संभावनाएं लेकर आया है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों की...