लुधियानाः थाना सराभा नगर की पुलिस ने एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। इस घटना को लेकर मृतक महिला के पति और एक अन्य आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने मुख्य आरोपी पति रवि कांत को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के भाई बलजीत कुमार ने आरोप लगाया कि उसकी बहन को उसका पति लंबे समय से परेशान करता था और उसके साथ मारपीट भी करता था। शिकायतकर्ता बलजीत कुमार निवासी गांव पंडोरी खत्रियां, थाना जीरा, जिला फिरोजपुर ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन निर्मला रानी उर्फ अलका रानी की शादी करीब 25 साल पहले रवि कांत के साथ हुई थी।
उनका 22 साल का एक बेटा भी है, जो नशे का आदी है। आरोप है कि बेटा भी अपनी मां से नशे के लिए पैसे मांगता था और उसे परेशान करता था। बलजीत कुमार के मुताबिक, शादी के कुछ साल बाद से ही उसका जीजा रवि कांत भी उसकी बहन को परेशान करने लगा था और उसके साथ मारपीट करता था। 13 नवंबर 2026 को रवि कांत ने उसकी पत्नी के मोबाइल पर एक वीडियो भेजा, जिसमें उसकी बहन के हाथ पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे।
वीडियो में उसका जीजा खुद भी वीडियो बना रहा था। इसके बाद जब वह अपनी बहन को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा तो उसकी मौत हो चुकी थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की मौत मारपीट और कोई जहरीली दवा पीने के कारण हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रवि कांत और रोहित शर्मा के खिलाफ धारा 103(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी रवि कांत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
