586 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित, 793 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में अयोग्य घोषित
ऊना: हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती-2026 के तहत शनिवार को पुलिस लाइन ऊना में अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) आयोजित की गई। भर्ती प्रक्रिया के दौरान कुल 1523 अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी किए गए थे, जिनमें से 937 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 586 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
ऊना पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों में से 793 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित किए गए, जबकि 144 अभ्यर्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर अगले चरण के लिए अपनी दावेदारी पेश की।
ऊना पुलिस द्वारा भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने पूरी भर्ती प्रक्रिया के दौरान निर्धारित नियमों और मानकों का पालन सुनिश्चित किया।
