PanchkulaHaryana News: प्रत्येक बच्चे में होती है विशेष प्रतिभा, उसे पहचानकर सही...

Haryana News: प्रत्येक बच्चे में होती है विशेष प्रतिभा, उसे पहचानकर सही अवसर देना जरूरीः सुमन सैनी- देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

राज्य स्तरीय बाल दिवस समारोह में 381 विजेता बच्चे सम्मानित

पंचकूला: हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने कहा कि प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा अवश्य होती है। आवश्यकता केवल उस प्रतिभा को पहचानने, उसे सही दिशा देने और आगे बढ़ने के लिए उचित अवसर उपलब्ध करवाने की है। सुमन सैनी आज ताउ देवी लाल खेल स्टेडियम सेक्टर-3 में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण एवं बाल दिवस समारोह में मुख्यातिथि के रूप में संबोधित कर रही थी। इस मौके पर उन्होंने बाल कल्याण परिषद द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के 381 विजेता बच्चों को सम्मानित किया।

सुमन सैनी ने कहा कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद वर्ष 1971 से प्रदेश में बच्चों के कल्याण, संरक्षण और सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। परिषद का उद्देश्य केवल बच्चों को सुविधाएं उपलब्ध करवाना नहीं बल्कि उन्हें ऐसा सकारात्मक और प्रेरणादायक वातावरण प्रदान करना है, जिसमें वे अपनी क्षमताओं को पहचान सके और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।

इसस पहले सुमन सैनी ने हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं से संबंधित लगाए गए स्टालों का अवलोकन भी किया। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव मीना कंबोज ने बताया कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा बाल भवन एवं लघु बाल भवनों के माध्यम से बच्चों के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण, सिलाई कढाई, सौंदर्य देखभाल, पुस्तकालय, क्रैच, डे-केयर एवं प्रतिभा खोज जैसी अनेक गतिविधियां संचालित की जा रही है। इसके अतिरिक्त अनाथ एवं जरूरतमंद बच्चों के संरक्षण एवं पुरर्वास हेतू भी अनेक कल्याणकारी कार्यक्रम चलाए जा रहे है। परिषद का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक बच्चें को सुरक्षित वातावरण, शिक्षा, समान अवसर एवं अपनी प्रतिभा विकसित करने का मंच प्रदान करना है।

उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य के अंतर्गत परिषद द्वारा प्रतिवर्ष बाल दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी जिला, मंडल एवं राज्य स्तर पर 19 विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गई,  जिनमें पूरे प्रदेश से लगभग 2 लाख बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं के विभिन्न चरणों से गुजरते हुए 381 प्रतिभाशाली बच्चों ने राज्य स्तर पर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की।

इस अवसर पर उपायुक्त एवं प्रधान जिला बाल कल्याणा परिषद पंचकूला सतपाल शर्मा, एसडीएम कालका संयम गर्ग,  मेयर श्याम लाल बंसल, हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग की चेयरपर्सन बंतो कटारिया, भाजपा के जिलाध्यक्ष अजय मित्तल, रेडक्रास सोसायटी के राज्य सचिव सुनील कुमार, जिला बाल कल्याण अधिकारी शिवानी सूद, वरिष्ठ बाल कल्याण अधिकारी ओपी मेहरा, डीईओ सुमन चैधरी, पार्षद परमजीत कौर व दीपक गर्ग, परिषद के पूर्व मानद महासचिव कृष्ण ढुल्ल सहित बच्चें, अभिभावक व अध्यापकगण उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

ऊना में पुलिस भर्ती की शारीरिक परीक्षा में 937 अभ्यर्थी हुए शामिल, 144 ने किया क्वालीफाई

586 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित, 793 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में...

CM Mann ने शहीद भगत सिंह यूनिवर्सिटी के कन्वोकेशन को किया संबोधित

फिरोजपुर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज की शुरुआत

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज...

ऊना में पुलिस भर्ती की शारीरिक परीक्षा में 937 अभ्यर्थी हुए शामिल, 144 ने किया क्वालीफाई

586 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित, 793 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में अयोग्य घोषित ऊना: हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती-2026 के तहत शनिवार को...

Jalandhar News: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता अंडर-19 एशिया कप, अर्जुन राजपूत के घर जश्न का माहौल, देखें वीडियो

घर पर बधाई देने वालों का लगा तांता जालंधरः भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को...

हरियाणा पवेलियन में सजा एक्सपोर्ट कॉर्नर, प्रदेश से विदेश पहुंचने वाले उत्पादों का हुआ प्रदर्शन

चण्डीगढ़: देश को एक्सपोर्ट के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के...

CM Mann ने शहीद भगत सिंह यूनिवर्सिटी के कन्वोकेशन को किया संबोधित

फिरोजपुर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और खेलों को अपने...