नई दिल्ली : अमेरिका में हवाई यातायात व्यवस्था से जुड़ी तकनीकी खराबी के चलते देशभर में विमान सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम में आई बाधा के कारण सभी अमेरिकी एयरपोर्ट्स पर ग्राउंड स्टॉप लागू किया गया है। इसके चलते प्रभावित एयरपोर्ट्स से विमानों के उड़ान भरने पर रोक या परिचालन से जुड़ी पाबंदियां लगाई गई हैं।
इस तकनीकी समस्या का असर भारत और अमेरिका के बीच में संचालित होने वाली उड़ानों पर भी पड़ सकता है। स्थिति को देखते हुए एयर इंडिया, इंडिगो समेत अन्य एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी करके उन्हें अपनी ताजा जानकारी लेने की सलाह दी है।
यात्रियों को दी सलाह
एयरलाइन ने यह साफ कर दिया है कि अमेरिका में हवाई यातायात संचालन प्रभावित होने के कारण वहां से भारत आने और भारत से अमेरिका जाने वाली उसकी उड़ानों के समय में बदलाव हो सकता है। ऐसे में यात्रियों को एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस इस लिंक पर जाकर देखने के लिए कहा है।
उड़ानों के समय में भी बदलाव
अमेरिका में एयर ट्रैफिक ऑपरेशन के िलए इस्तेमाल होने वाले संचार सिस्टम में आई तकनीकी दिक्कत के चलते पूरे देश में ग्राउंड स्टॉप लागू हो गया है। इस व्यवस्था के अंतर्गत एयरपोर्ट से विमानों के प्रस्थान को अस्थायी तौर पर रोका जाता है. उन पर परिचालन संबंधी प्रतिबंध भी लगाए जाते हैं।
इसका सीधा असर अमेरिका के अलग-अलग एयरपोर्ट्स से उड़ान भरने वाले विमानों पर पड़ रहा है। संचार व्यवस्था रुक जाने के कारण हवाई यातायात का सामान्य संचालन भी प्रभावित हुआ है। इसके चलते एयर इंडिया की अमेरिका आने-जाने वाली उड़ानों के निर्धारित समय में भी बदलाव की संभावना जताई जा रही है। यात्रियों को उड़ानों में देरी का सामना करना पड़ सकता है।
एयर इंडिया ने फ्लाइट स्टेटस चेक करने की दी सलाह
एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में उसकी टीमें अमेरिका में पैदा हुई स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि वो अपनी यात्रा को शुरु करने से पहले अपनी फ्लाइट की ताजा अपडेट की जानकारी जरुर देख लें। इसके आधार पर ही एयरपोर्ट पर जाने का प्लान बनाएं।
#TravelAdvisory
A nationwide ground stop is currently in effect across the US due to communication outages affecting air traffic operations.
As a result, departures from airports across US are impacted, with possible consequential disruptions to Air India flights to and from the U.S.
Passengers are advised to check the latest status of their flights and plan their journey to the airport accordingly: https://t.co/5iUupOoKz2
Our teams continue to closely monitor the situation and will share updates as available.
— Air India (@airindia) November 14, 2026
कंपनी ने कहा है कि हालात से जुड़ी नई जानकारी उपलब्ध होने पर यात्रियों को अपडेट भी दिया जाएगा। उड़ानों की स्थिति और बुकिंग से जुड़ी जानकारी एयर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट के मैनेज बुकिंग सेक्शन में दिखेगी। अचानक आई इस तकनीकी बाधा के कारण उन यात्रियों को मुश्किलें बढ़ जाएगी। इससे आने वाले समय में अमेरिका जाने या फिर वहां से भारत लौटने की योजना बनाई है।
