Internationalकब होगी भारत-अमेरिका में Trade Deal? विदेश मंत्री S. Jaishankar ने दिया...

कब होगी भारत-अमेरिका में Trade Deal? विदेश मंत्री S. Jaishankar ने दिया बड़ा बयान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: भारत और अमेरिका में होने वाली ट्रेड डील को लेकर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह डील जल्द ही पूरी हो सकती है। उन्होंने बताया कि इस समझौते से जुड़े अधिकतर मुद्दे सुलझ गए हैं। अब जो कुछ मामले बचे हैं वो भारत की जगह अमेरिक की ओर से ज्यादा हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों का लक्ष्य एक ऐसी ट्रेड डील करना है जो दोनों के लिए फायदेमंद और संतुलित हो। उन्होंने कहा कि – निश्चित रुप से हमारी उम्मीद है कि हम इस बातचीत के आखिरी चरण में है। यह कोई छिपी हुई बात नहीं है। इस मामले पर हमारी वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के साथ भी लगातार बातचीत होती है। मेरे मुताबिक हमने ज्यादातर मुद्दों को सुलझा लिया है और अब बस कुछ ही बातें तय होना रह गई हैं।

आखिरी चरण में पहुंची दोनों देशों की डील

विदेश मंत्री ने आगे कहा कि – कई मामलों में ये मुद्दे हमारी ओर से कम है क्योंकि बदलाव भारत के मुकाबले अमेरिकी पक्ष की ओर से ज्यादा हैं इसलिए हमें यह उम्मीद है कि हम जल्द ही इस समझौते को आखिरी रुप दे देंगे। जब भी कोई बातचीत अपने अंतिम चरण में होती है तो हर कोई बेसब्र हो जाता है। लोग यह जानना चाहते हैं कि कौन से मुद्दे फंसे हैं और इसमें कितना समय लगेगा लेकिन बातचीत करने वाले अधिकारी आमतौर पर प्रक्रिया के दौरान ऐसी बातें सावर्जनिक नहीं करते हैं।

उन्होंने एक पुराना उदाहरण भी इस दौरान दिया और कहा कि सालों पहले जब वो एक न्यूक्लियर डील की बातचीत में शामिल थे। तब भी बिल्कुल ऐसा ही माहौल था और लोग बार-बार यही सवाल पूछते थे कि इसमें कितना समय लगेगा और यह कब पूरा होगा।

मजबूत और स्थिर नेतृत्व होना बहुत जरुरी है

वैश्विक हालातों पर एस जयशंकर ने मिडिल ईस्ट और यूक्रेन में चल रहे संघर्षों के साथ-साथ अफ्रीका के कुछ हिस्सों में चल रहे संकटों का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया की व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव आ रहा है और नई ताकतें भी सामने आ रही है। अमेरिकी और चीन के बीच की प्रतिद्वंदिता मौजूदा तनावों के कारण जरुरी है परंतु यही एकमात्र कारण नहीं है। जयशंकर के अनुसार, ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में एक मजबूत और स्थिर नेतृत्व का होना बहुत ही जरुरी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

ऊना में पुलिस भर्ती की शारीरिक परीक्षा में 937 अभ्यर्थी हुए शामिल, 144 ने किया क्वालीफाई

586 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित, 793 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में...

CM Mann ने शहीद भगत सिंह यूनिवर्सिटी के कन्वोकेशन को किया संबोधित

फिरोजपुर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज की शुरुआत

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज...

ऊना में पुलिस भर्ती की शारीरिक परीक्षा में 937 अभ्यर्थी हुए शामिल, 144 ने किया क्वालीफाई

586 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित, 793 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में अयोग्य घोषित ऊना: हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती-2026 के तहत शनिवार को...

Jalandhar News: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता अंडर-19 एशिया कप, अर्जुन राजपूत के घर जश्न का माहौल, देखें वीडियो

घर पर बधाई देने वालों का लगा तांता जालंधरः भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को...

हरियाणा पवेलियन में सजा एक्सपोर्ट कॉर्नर, प्रदेश से विदेश पहुंचने वाले उत्पादों का हुआ प्रदर्शन

चण्डीगढ़: देश को एक्सपोर्ट के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के...

CM Mann ने शहीद भगत सिंह यूनिवर्सिटी के कन्वोकेशन को किया संबोधित

फिरोजपुर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और खेलों को अपने...