जालंधर, ENS: कपूरथला रोड पर स्थित बस्ती बावा खेल में निर्माणाधीन चैरिटेबल अस्पताल के खिलाफ पुलिस और नगर निगम की टीम ने कार्रवाई की। आज प्रशासन ने निर्माणाधीन अस्पताल पर पीला पंजा चलाया। हालांकि इमारत के कुछ हिस्से पर ही यहा कार्रवाई की गई है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिशनर सतिंदर सिंह ने कहा कि यह इमारत अमनदीप सिंह की है। अमनदीप सिंह पर पहले से 3 मामले दर्ज है, जिसमें 2 एनपीएस एक्ट का मामले शामिल है।
सीपी के अनुसार 2 सप्ताह पहले अमनदीप सिंह की दुकान पर रेड के दौरान एक लाख से अधिक नशीली गोलियां बरामद की गई। पुलिस का कहना है कि अमनदीप सिंह शरारती अनंसर है काली कमाई से बिल्डिंग तैयार की गई। इस मामले में आगे कार्रवाई करते हुए इमारत को जल्द सील किया जाएगा। सीपी ने कहा कि नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान हॉट सपॉट एरिया में यह कार्रवाई की गई है। अमनदीप की इमारत को फ्रीज करके इस पर सरकारी इमारत बनाई जाएगी। अमनदीप पर आर्म्स एक्ट का भी मामला दर्ज है।
जांच के दौरान सामने आया है कि जून माह ने डिविजन एक में दो पक्षों में झड़प हुई थी और उस मामले में अमनदीप सिंह जेल में बंद है। अमनदीप सिंह का रिकॉर्ड क्रिमिनल है। उन्होंने कहा कि स्टैप बॉय स्टैप सारी इमारत पर पीला पंजा चलाया जाएगा। उन्होंने कहाकि इस पर अमनदीप द्वारा अस्पताल बनाया जा रहा है, लेकिन नशीली दवाईयां बेचकर काली कमाई से इमारत बनाई जा रही थी। इस मामले में अमनदीप और उसके पिता का मेडिकल लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है। पुलिस कमिशनर सतिंदर सिंह ने कहा कि नगर निगम टीम द्वारा इमारत को लेकर अमनदीप सिंह को नोटिस भी जारी किए गए थे, लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे पाया था। जिसके बाद आज यह कार्रवाई की गई है।
