ऊना। जिला ऊना में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस थाना हरोली के तहत पंडोगा पुलिस चौकी की टीम ने अप्पर भदसाली में एक रिहायशी मकान से देसी शराब की 32 बोतलें बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार,13 नवंबर को शाम के समय पुलिस चौकी पंडोगा के अन्वेषणाधिकारी एसआई कुलदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी।
इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर टीम ने वार्ड नंबर-1 अप्पर भदसाली निवासी राजेश कुमार के रिहायशी मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान मकान के एक कमरे से देसी शराब की 32 बोतलें, मार्का वीआरवी संतरा, बरामद हुईं। आरोपी शराब रखने से संबंधित कोई लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी राजेश कुमार के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गामी जांच जारी है।
