Himachal Govtशिक्षा, राष्ट्र निर्माण में युवाओं के मार्गदर्शक सिद्धांत होने चाहिए: राज्यपाल

शिक्षा, राष्ट्र निर्माण में युवाओं के मार्गदर्शक सिद्धांत होने चाहिए: राज्यपाल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि युवा पीढ़ी को शिक्षा, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक उत्तरदायित्वों को मार्गदर्शक सिद्धांत के रूप में अपनाना चाहिए। राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए युवाओं को समाज और देश के विकास में सक्रिय योगदान देना चाहिए।

राज्यपाल ने वीरवार सायं शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में सुनील उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट, शिमला द्वारा आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्यातिथि भाग लिया। ‘शिक्षा, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक उत्तरदायित्व में युवाओं की भूमिका’ विषय पर इस संगोष्ठी का आयोजन किया गया था।

गुप्ता ने कहा कि शिक्षा राष्ट्र निर्माण का आधार है। इसका उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना या रोजगार हासिल करना नहीं होना चाहिए, बल्कि इसके माध्यम से चरित्र निर्माण, नैतिक मूल्यों, अनुशासन, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 कौशल विकास, बहुविषयक शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और व्यावहारिक ज्ञान जैसे व्यापक दृष्टिकोण को आगे बढ़ाती है।

राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्र निर्माण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक, विशेषकर युवा पीढ़ी की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने युवाओं से नशामुक्त समाज, भ्रष्टाचारमुक्त व्यवस्था, सामाजिक सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक ज्ञान और प्रौद्योगिकी को अपनाते हुए युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहना चाहिए। उन्होंने सुनील उपाध्याय मेमोरियल ट्रस्ट जैसे संगठनों के प्रयासों पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे संगठन युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सकारात्मक बदलाव की भावना को मजबूत करते रहेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

अवैध खनन के विरुद्ध खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई

चंडीगढ़: पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार...

26 नवंबर को होगा हरियाणा विधानसभा का सत्र

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा का सत्र 26 नवंबर, 2026 (वीरवार)...

वरिष्ठ IAS अधिकारी सुधीर राजपाल 30 नवंबर तक इस्तेमाल कर सकेंगे प्रशासनिक सचिव के अधिकार

चंडीगढ़: हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुधीर राजपाल अब...

सीनियर सैकेण्डरी शैक्षिक व मुक्त विद्यालय पूरक परीक्षा का परिणाम हुआ घोषित

चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा अक्तूबर-2026 में...

अवैध खनन के विरुद्ध खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई

चंडीगढ़: पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज कहा कि खनन विभाग द्वारा अवैध खनन...

26 नवंबर को होगा हरियाणा विधानसभा का सत्र

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा का सत्र 26 नवंबर, 2026 (वीरवार) को प्रातः 11:00 बजे हरियाणा विधानसभा भवन, चंडीगढ़ में आयोजित...

वरिष्ठ IAS अधिकारी सुधीर राजपाल 30 नवंबर तक इस्तेमाल कर सकेंगे प्रशासनिक सचिव के अधिकार

चंडीगढ़: हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुधीर राजपाल अब 30 नवंबर, 2026 तक प्रशासनिक सचिव के रूप में अपनी...

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलाः विकास और विरासत के रंग में रंगा हरियाणा पवेलियन

चंडीगढ़: नई दिल्ली के भारत मंडपम में 14 से 27 नवंबर तक चल रहे भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ)-2026...