Haryana Govtसीनियर सैकेण्डरी शैक्षिक व मुक्त विद्यालय पूरक परीक्षा का परिणाम हुआ घोषित

सीनियर सैकेण्डरी शैक्षिक व मुक्त विद्यालय पूरक परीक्षा का परिणाम हुआ घोषित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा अक्तूबर-2026 में आयोजित करवाई गई सीनियर सैकेण्डरी शैक्षिक व मुक्त विद्यालय पूरक परीक्षा का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। यह परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर आज से देखा जा सकता है। परीक्षार्थी अपना परिणाम अनुक्रमांक अथवा नाम/पिता/माता का नाम/जन्म तिथि के आधार पर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

इस आशय की विस्तृत जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष डॉ० शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि सीनियर सैकेण्डरी शैक्षिक पूरक परीक्षा का परिणाम 68.32 प्रतिशत रहा। इस परीक्षा में 7219 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे, जिनमें से 4932 उत्तीर्ण हुए तथा 2044 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। उन्होंने बताया कि परीक्षा में 4903 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें 68.77 पास प्रतिशतता के साथ 3372 छात्र पास हुए। इसके अतिरिक्त परीक्षा में प्रविष्ट हुई 2316 छात्राओं में से 67.36 पास प्रतिशतता के साथ 1560 छात्राएं पास हुई।

उन्होंने आगे बताया कि इसी प्रकार सीनियर सैकेण्डरी मुक्त विद्यालय पूरक परीक्षा का परिणाम 52.10 प्रतिशत रहा है। इस परीक्षा में प्रविष्ट हुए 12864 परीक्षार्थियों में से 6702 उत्तीर्ण हुए तथा 6162 परीक्षार्थियों की रि-अपीयर आई है। उन्होंने बताया कि परीक्षा में भाग लेने वाले 8517 छात्रों में से 4262 छात्र पास हुए, जिनकी पास प्रतिशतता 50.04 रही।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

शिक्षा, राष्ट्र निर्माण में युवाओं के मार्गदर्शक सिद्धांत होने चाहिए: राज्यपाल

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि युवा पीढ़ी...

वरिष्ठ IAS अधिकारी सुधीर राजपाल 30 नवंबर तक इस्तेमाल कर सकेंगे प्रशासनिक सचिव के अधिकार

चंडीगढ़: हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुधीर राजपाल अब...

PM Modi ने बेंगलुरु में मेट्रो की Pink Line का किया उद्घाटन, CM DK के साथ किया सफर

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार 13 नवंबर को...

Punjab News: 20 गैस सिलेंडर व 2 बाइक सहित चार आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

लुधियाना: शहर के गोबिंदगढ़ इलाके में स्थित एक गैस...

शिक्षा, राष्ट्र निर्माण में युवाओं के मार्गदर्शक सिद्धांत होने चाहिए: राज्यपाल

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि युवा पीढ़ी को शिक्षा, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक उत्तरदायित्वों को मार्गदर्शक सिद्धांत...

वरिष्ठ IAS अधिकारी सुधीर राजपाल 30 नवंबर तक इस्तेमाल कर सकेंगे प्रशासनिक सचिव के अधिकार

चंडीगढ़: हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुधीर राजपाल अब 30 नवंबर, 2026 तक प्रशासनिक सचिव के रूप में अपनी...

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलाः विकास और विरासत के रंग में रंगा हरियाणा पवेलियन

चंडीगढ़: नई दिल्ली के भारत मंडपम में 14 से 27 नवंबर तक चल रहे भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ)-2026...

PM Modi ने बेंगलुरु में मेट्रो की Pink Line का किया उद्घाटन, CM DK के साथ किया सफर

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार 13 नवंबर को बेंगलुरु पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 3.470 करोड़ की लागत से...