Nationalपति ने पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर की निर्मम हत्या

पति ने पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर की निर्मम हत्या

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जमालपुर। बिहार में मुंगेर जिला के आदर्श थाना जमालपुर क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। घटना बुधवार रात्रि 1:00 बजे के करीब की है। वारदात के बाद आरोपी पति ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। मृतका के मायके वालों ने पति और उसके परिजनों पर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। दरअसल, पूरी घटना आदर्श थाना जमालपुर क्षेत्र के सदर बाजार फाड़ी के समीप की है। मृतका की पहचान पूजा देवी के रूप में हुई है। पूजा की शादी वर्ष 2015 में भागलपुर के इशाकचक निवासी अमर कुमार की बेटी के रूप में धरहरा थाना क्षेत्र के दशरथपुर निवासी दशरथ मंडल से हुई थी।

दशरथ मंडल रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत था और वीआरएस लेकर सेवानिवृत्त हो चुका था। दोनों की दो बेटियां भी हैं। बताया जा रहा है कि शादी के कुछ वर्षों बाद ही पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव बढ़ने लगा। दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। एक बार मामला थाने तक भी पहुंचा था। इधर, मृतका के भाई शुभम कुमार ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन को लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। करीब एक साल पहले भी मारपीट की घटना हुई थी, जिसके बाद थाने में आवेदन दिया गया था और समझौता कराया गया था। बुधवार की देर रात करीब 12:30 बजे जमालपुर पुलिस ने पूजा के भाई को फोन कर उसकी हत्या की सूचना दी।

सूचना मिलते ही मायके वाले मौके पर पहुंचे, जहां पूजा खून से लथपथ मृत पड़ी थी और उसका गला धारदार हथियार से रेता हुआ था। वहीं, हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति दशरथ मंडल ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और हत्या में इस्तेमाल किए गए धारदार हथियार को भी बरामद कर लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। वहीं, इस पूरे मामले पर जमालपुर थानाध्यक्ष पंकज पासवान ने बताया कि आरोपी पति ने सरेंडर कर दिया है। पुलिस हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

दंगल की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग देंगे: मुकेश अग्निहोत्री

24 वर्षों से लगातार दंगल में बुलाए जाने पर...

Punjab News: सासंद Amritpal Singh को मिली कोर्ट से अतंरिम जमानत

अमृतसरः खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह खालसा की...

क्या Nvidia के पूर्व CEO का होगा तलाक! पत्नी को देनी होगी भारी Alimony

नई दिल्ली: दुनिया की दिग्गज कंपनी Nvidia के पूर्व...

Microsoft की ठप हुईं सेवाएं, दुनिया भर में थमा काम, लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्लीः दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट इस समय ग्लोबल...

हरियाणा सरकार ने राज्य के किसानों के लिए उठाया बड़ा कदम

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के किसानों को उन्नत...

दंगल की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग देंगे: मुकेश अग्निहोत्री

24 वर्षों से लगातार दंगल में बुलाए जाने पर मुकेश अग्निहोत्री ने जताया आभार ऊना। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री...

Punjab News: सासंद Amritpal Singh को मिली कोर्ट से अतंरिम जमानत

अमृतसरः खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह खालसा की अंतरिम जमानत याचिका पर आज कोर्ट में सुनवाई हुई। जहां...

क्या Nvidia के पूर्व CEO का होगा तलाक! पत्नी को देनी होगी भारी Alimony

नई दिल्ली: दुनिया की दिग्गज कंपनी Nvidia के पूर्व सीईओ जेन्सेन हुआंग इन दिनों अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर...

Microsoft की ठप हुईं सेवाएं, दुनिया भर में थमा काम, लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्लीः दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट इस समय ग्लोबल आउटेज का सामना कर रही है। इससे दुनियाभर के लाखों...