टेक्नोलॉजी: Whatsapp अब सिर्फ मैसेज भेजने, कॉल करने और फोटो वीडियो शेयर करने वाला ऐप नहीं रहा। कंपनी इसको एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाना चाहती है जहां पर बातचीत के साथ-साथ डेली के कई जरुरी काम भी आसानी से पूरे हो पाएं। आने वाले समय में यूजर्स को ऐप पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी सुविधाएं मिल सकती है। इसके अलावा पेमेंट, वॉयस मैसेज और ग्रूप चैट के इस्तेमाल को भी पहले से आसान बनाना चाहती है। व्हाट्सऐप के नए प्रमुख ने खुद कंपनी की फ्यूचर योजनाओं को लेकर जानकारी साझा की है। उनका कहना है कि कंपनी तीन प्रमुख क्षेत्रों पर इस समय काम कर रही है। इसमें पहला बेहतर कम्युनिकेशन, वित्तीय और टेलीकॉम सेवाओं का विस्तार और एआई का इस्तेमाल भी शामिल है।
ऐप में हो पाएगा बिल का भुगतान
व्हाट्सऐप पर रोजाना के कामों को पूरा करने की प्रक्रिया आसान बनाई जा रही है। इसके लिए व्हाट्सऐप अब वित्तीय सेवाएं देने वाली कंपनियों और टेलीकॉम पार्टनर्स के साथ मिलकर भी काम कर रही है। इस योजना के अंतर्गत यूजर्स अब ऐप से बाहर जाए बिना बिलों का भुगतान कर पाएंगे। पैसे उधार ले पाएं और यात्रा के दौरान कनेक्टिविटी बनाए रख पाएंगे।
रोज 10 अरब से ज्यादा वॉयस मैसेज भेजे जाते हैं
व्हाट्सऐप के प्रमुख कुणाल शाह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट के जरिए कंपनी की आगे की योजनाओं के बारे में भी उन्होंने बताया है। उन्होंने कहा कि – पिछले कुछ महीनों में उन्होंने यह समझने की कोशिश की है कि यूजर्स मैसेजिंग ऐप से क्या उम्मीद रखते हैं और उनके एक्सपीरियंस को किस तरह बेहतर बनाया जा सकता है। शाह के अनुसार, व्हाट्सऐप पर हर दिन 10 अरब से ज्यादा वॉयस मैसेज और 4 अरब से ज्यादा स्टिकर भेजे जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी वॉयस नोट्स, ग्रुप, स्टिकर और वीडियो के यूज को ज्यादा आसान और बेहतर बनाने पर काम कर रही है। इसका मकसद यूजर्स के बातचीत करने के एक्सपीरियंस को पहले से ज्यादा आसान बनाना है।
यूजर्स के मैसेज और कॉल रहेंगे सुरक्षित
इन नई सुविधाओं के बाद अब व्हाट्सऐप ने यूजर्स को पर्सनल जानकारी सुरक्षित रखने की बात भी साफ कर दी है। शाह की मानें तो प्लेटफॉर्म पर हर दिन 100 अरब से ज्यादा मैसेज और 2 अरब कॉल होती है। उन्होंने यह साफ किया है कि यूजर्स के पर्सनल मैसेज और कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन भी सुरक्षित ही रहेंगे।
एआई बनाएगा काम आसान
व्हाट्सऐप अपने प्लेटफॉर्म पर अब आर्टिफिशियल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल भी बढ़ाना चाहता है। कंपनी की योजना एआई की मदद से यूजर्स को जानकारी ढूंढने, काम पूरे करने और बुकिंग या अपाइंटमेंट जैसी जरुरी चीजों पर नजर रखने में मदद की है हालांकि शाह ने अभी किसी खास फीचर या फिर उसके लॉन्च की तारीख का भी खुलासा नहीं हुआ है।
