NationalHighway पर रोडवेज बस की टक्कर से Delivery Boy की मौत, देखें...

Highway पर रोडवेज बस की टक्कर से Delivery Boy की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मृतक मां-बाप का था इकलौता बेटा

बदायूंः बदायूं-मेरठ हाईवे पर उस्मानपुर के पास शुक्रवार सुबह रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। हाईवे पर निर्माण कार्य के चलते यातायात वनवे किया गया है। इसके चलते सामने से आ रही रोडवेज बस से बाइक को टक्कर लग गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। वहीं हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था और उसके परिवार में महज डेढ़ माह का मासूम बेटा है।

जानकारी के अनुसार, गांव समसपुर कूवरी निवासी पुष्पेंद्र पुत्र विजेंद्र यादव डिलीवरी बॉय का काम करता था। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे वह डिलीवरी लेकर जा रहा था। इसी दौरान उस्मानपुर पुल के नजदीक कौशांबी डिपो की रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद युवक बस के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसका सिर बुरी तरह कुचल गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि बदायूं-मेरठ हाईवे पर इन दिनों सड़क मरम्मत का कार्य चल रहा है। इसके चलते एक तरफ से ही वाहनों का आवागमन हो रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। सूचना मिलते ही डायल 112 और जरीफनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बदायूं भेज दिया।
परिजनों के मुताबिक, पुष्पेंद्र की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले हुई थी। उसके घर में डेढ़ माह का एक बेटा है। मां-बाप का इकलौता सहारा और परिवार का चिराग अचानक बुझ जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: Highway पर कैंटर और टाटा गाड़ी में भीषण टक्कर, चालक घायल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: गोराया में शुक्रवार को नेशनल हाईवे के...

छठ घाट की खुदाई दौरान मिली भगवान कृष्ण की मूर्ति

कटिहार। बिहार के कटिहार में दौलत राम चौक स्थित...

भीषण आग लगने से एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत

कई घर जलकर हुए राख अरुणाचल प्रदेश। अरुणाचल प्रदेश...

Punjab News: 2 नेताओं ने आप पार्टी से दिया इस्तीफा

अमृतसरः आप पार्टी की ओर से बीते दिन 31...

Punjab News: महंगाई की मार, 8 तक बढ़ें दूध के दाम

लुधियानाः पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स फेडरेशन लिमिटेड (मिल्कफेड)...

Jalandhar News: Highway पर कैंटर और टाटा गाड़ी में भीषण टक्कर, चालक घायल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: गोराया में शुक्रवार को नेशनल हाईवे के माहला पुल पर कैंटर और टाटा 207 गाड़ी के बीच...

छठ घाट की खुदाई दौरान मिली भगवान कृष्ण की मूर्ति

कटिहार। बिहार के कटिहार में दौलत राम चौक स्थित जेके गोला परिसर में छठ घाट बनाने के लिए खुदाई...

भीषण आग लगने से एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत

कई घर जलकर हुए राख अरुणाचल प्रदेश। अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले के दूरदराज स्थित पारसी-पारलो कस्बे में...

Punjab News: 2 नेताओं ने आप पार्टी से दिया इस्तीफा

अमृतसरः आप पार्टी की ओर से बीते दिन 31 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई। जिसमें राजासांसी से एक्ट्रेस...