JalandharJalandhar News: बस ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, भारी हंगामा, लगा...

Jalandhar News: बस ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, भारी हंगामा, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: फुटबॉल चौक पर भीषण सड़क हादसा हो गया है। जहां बस ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस घटना में भारी जाम लग गया। मामले की जानकारी देते हुए कार चालक ने कहा कि वह बेटे को स्कूल छोड़कर वापिस घर जा रहा था। इस दौरान वह फुटबॉल चौक की रेड लाइट पर खड़ा था। इस दौरान बस चालक ने पीछे से गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान बस चालक ने स्विफ्ट गाड़ी और ब्रेजा कार को टक्कर मार दी। घटना के दौरान बस चालक को काबू कर लिया गया। वहीं लोगों द्वारा जमकर हंगामा किया जा रहा है।

दरअसल, तीनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं घटना को लेकर बस चालक से बात की गई तो उसका कहना है कि ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ है। इस घटना को लेकर ट्रैफिक जाम हो गया और लोग आधे घंटे से जाम में फंसे हुए है। बस चालक ने कहा मालिक को सूचना दे दी गई है। वहीं लोगों का कहना है कि बस की कोई ब्रेक फेल नहीं हुई है, बल्कि चालक की झपकी आने से यह हादसा हो गया। पीड़ितों ने कहा कि उनके द्वारा आधे घंटे से पुलिस को सूचना दी गई है, लेकिन कोई पुलिस कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। वहीं अन्य कार चालक ने कहा कि लाइटों पर खड़ी गाड़ियों में बस चालक ने टक्कर मार दी।

घटना के दौरान बस चालक काफी तेज गति से बस चला रहा था। लोगों का कहना हैकि बस की ब्रेक फेल नहीं हुई है। घटना को लेकर जमकर हंगामा देखने को मिला है। ऐसे में बस चालक से परमिट और लाइसेंस के बारे में पूछा गया तो बस चालक के पास घटना स्थल पर मौजूद नहीं था। जिसके बाद लोगों द्वारा हंगामा शुरू कर दिया गया। इस दौरान जब बस चालक ने फोन पर फोटों दिखाई तो लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया और लोगों का आरोप हैकि लाइसेंस भी चालक का नहीं है। लोगों ने पुलिस पर भी घटना स्थल पर ना पहुंचने को लेकर रोष जाहिर किया है। घटना को लेकर तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक गाड़ी के शीशे टूट गए। वहीं अन्य गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बड़ा हादसाः ट्रक सहित 23 वाहनों की टक्कर, 14 की मौत, कई भारतीय शामिल, देखें वीडियो

फुजैराहः संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के फुजैराह में देर...

चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 4 गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली के बुराड़ी इलाके में चाकू की...

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

मुबंईः घरेलू शेयर बाजार में बीते 10 दिनों की...

कार और ट्रक की टक्कर के बाद उखड़ा इंजन, लगी आग, युवक की मौत, देखें वीडियो

नई दिल्ली: छावला थाना क्षेत्र के अंतर्गत द्वारका एक्सप्रेसवे...

बड़ा हादसाः ट्रक सहित 23 वाहनों की टक्कर, 14 की मौत, कई भारतीय शामिल, देखें वीडियो

फुजैराहः संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के फुजैराह में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां भारी ट्रक के...

चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 4 गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली के बुराड़ी इलाके में चाकू की नोक पर लूट का विरोध करने पर एक 20 साल...

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

मुबंईः घरेलू शेयर बाजार में बीते 10 दिनों की हरियाली के बाद हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को...

Punjab News: जनकपुरी में युवकों ने तोड़े वाहन, बरसाईं बोतलें, भारी हंगामा देखें वीडियो

लुधियानाः जनकपुरी की गली नंबर 8 में देर रात कुछ युवकों ने कथित तौर पर हंगामा किया। इलाका निवासियों...