Unaमाता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव दिसंबर के प्रथम सप्ताह में संभावित, तैयारियां जारी

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव दिसंबर के प्रथम सप्ताह में संभावित, तैयारियां जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अंब में 4 से 6 दिसंबर के बीच आयोजन की संभावना, कलाकारों के ऑडिशन अब 26 व 27 नवंबर को

ऊना। माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां लगातार जारी हैं। महोत्सव अब दिसंबर के प्रथम सप्ताह में आयोजित किए जाने की संभावना है। इसके लिए 4 से 6 दिसंबर की तिथियां प्रस्तावित की गई हैं। गौरतलब है कि महोत्सव पहले 22 से 24 नवंबर तक आयोजित किया जाना प्रस्तावित था। आवश्यक प्रशासनिक एवं आयोजन संबंधी तैयारियों के दृष्टिगत इसकी तिथियों में बदलाव किया गया है। यह जानकारी एसडीएम अंब पारस अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर से निकलने वाली भव्य शोभायात्रा के साथ होगा, जो अंब मेला मैदान तक पहुंचेगी। महोत्सव के शुभारंभ समारोह के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू तथा समापन समारोह के लिए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आगमन प्रस्तावित है।

कलाकारों के ऑडिशन अब 26 व 27 नवंबर को: पारस अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने के इच्छुक कलाकारों के ऑडिशन अब 26 और 27 नवंबर को महाराणा प्रताप कॉलेज, अंब में आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक कलाकार एसडीएम कार्यालय अंब में अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त ऑडिशन के दोनों दिन भी मौके पर आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। नामी कलाकारों तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों एवं पुरस्कार विजेताओं को ऑडिशन से छूट दी जाएगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: फुटबॉल खिलाड़ी का शमशानघाट से शव बरामद, दोस्त सहित 2 काबू, देखें वीडियो

लुधियानाः अहमदगढ़ के साथ लगते गांव ललताला में संदिग्ध...

भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए मुकेश अग्निहोत्री

ऊना। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री आज गोविंद धाम गौशाला,...

खेलों से नशे के खिलाफ मुहिम को मजबूती दे रहे युवा: मुकेश अग्निहोत्री

ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा...

विशेष गहन पुनरीक्षण-2027: पंजाब में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित

चंडीगढ़: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार...

Punjab News: फुटबॉल खिलाड़ी का शमशानघाट से शव बरामद, दोस्त सहित 2 काबू, देखें वीडियो

लुधियानाः अहमदगढ़ के साथ लगते गांव ललताला में संदिग्ध परिस्थितियों में श्मशान घाट में फुटबॉल खिलाड़ी का शव बरामद...

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को वेबकास्टिंग केंद्र का दौरा करवाया

चंडीगढ़: विधान सभा चुनाव 2027 के मद्देनजर पंजाब राज्य में विभिन्न वेयरहाउस में ई.वी.एम. मशीनों और वीवीपैट मशीनों की...

भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए मुकेश अग्निहोत्री

ऊना। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री आज गोविंद धाम गौशाला, दुलैहड़ में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित हुए।...

खेलों से नशे के खिलाफ मुहिम को मजबूती दे रहे युवा: मुकेश अग्निहोत्री

ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र के युवा खेल गतिविधियों के माध्यम से नशे के...