Nationalभाई दूज की खुशियां मातम में बदली: डूबती बहन को बचाने डिग्गी...

भाई दूज की खुशियां मातम में बदली: डूबती बहन को बचाने डिग्गी में उतरे तीन भाई, चारों की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बीकानेर: भाई-बहन के प्रेम और स्नेह के प्रतीक भाईदूज पर जिले के छत्तरगढ़ क्षेत्र के 9AWM गांव में ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया। पानी से भरी खेत की डिग्गी में डूबने से चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन सगे भाई-बहन और उनके चाचा का पुत्र शामिल है। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक छा गया। एक ही परिवार के चार बच्चों की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

छतरगढ़ थाना अधिकारी नवनीत सिंह ने बताया कि परिवार के बच्चे और युवक खेल रहे थे। इसी दौरान एक बच्ची अचानक पानी से भरी डिग्गी में जा गिरी। बच्ची को डूबता देख वहां मौजूद उसके भाई और अन्य परिजन बचाने के लिए डिग्गी में उतर गए। बचाव की यह कोशिश देखते ही देखते बड़े हादसे में बदल गई। एक के बाद एक चारों पानी में डूब गए और मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार दो भाइयों के बच्चे एक साथ खेल रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। एक बच्ची को बचाने के प्रयास में परिवार के चार सदस्यों की जान चली गई। कुछ देर पहले जहां हंसी-खुशी का माहौल था, वहां चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही थानाधिकारी नवनीत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाई। चारों शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए।

इस हृदयविदारक घटना ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया। एक ही परिवार के चार भाई-बहन की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: पुरानी रंजिश के चलते खूनी संघर्षः युवक पर तेजधार हथियारों से हमला; मौत, देखे वीडियो

गुरदासपुरः कस्बा फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीक और थाना डेरा...

फिल्म Ramayan को लेकर Sunil Lahri ने रखी अपनी राय, बोले – ‘संगीत थोड़ा कमजोर था’

मनोरंजन: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म रामायण...

Punjab News: ‘वारिस पंजाब दे’ को बड़ा झटका, कई नेता आप में हुए शामिल

अमृतसरः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों...

MI और PBKS में उलटफेर: करोड़ों में बिके हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह

मुंबईः इंडियन प्रीमियर लीग की बहु प्रतीक्षित अदला बदली...

महंगाई की मारः दूध के दामों में हुई बढ़ौतरी

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में दूध की कीमतों में एक...

Punjab News: पुरानी रंजिश के चलते खूनी संघर्षः युवक पर तेजधार हथियारों से हमला; मौत, देखे वीडियो

गुरदासपुरः कस्बा फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीक और थाना डेरा बाबा नानक के अधीन आते गांव पराचा में बीती शाम...

फिल्म Ramayan को लेकर Sunil Lahri ने रखी अपनी राय, बोले – ‘संगीत थोड़ा कमजोर था’

मनोरंजन: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म रामायण इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के...

Punjab News: ‘वारिस पंजाब दे’ को बड़ा झटका, कई नेता आप में हुए शामिल

अमृतसरः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले 'वारिस पंजाब दे' पार्टी को आप पार्टी ने...

MI और PBKS में उलटफेर: करोड़ों में बिके हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह

मुंबईः इंडियन प्रीमियर लीग की बहु प्रतीक्षित अदला बदली (ट्रेडिंग) में ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या 18 करोड़ रुपए की बढ़ी...