ट्रेन चढ़ने से पहले बिगड़ी तबीयत, गलत इंजेक्शन लगाने के आरोप
लुधियानाः इस्लाम गंज के अधीन आते बब्बर क्लीनिक में मरीज को इजेंक्शन लगाने को लेकर हंगामा हो गया। दरअसल, इजेंक्शन लगाए जाने के कुछ देर बाद व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय राजेश के रूप में हुई है। राजेश मोबाइल का काम करता था। परिजनों ने बताया कि राजेश शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे है। छठ पूजा पर आज सुबह ट्रेन पकड़कर राजेश ने गांव जाना था, लेकिन अचानक उसके पेट में दर्द होना शुरू हो गया। जिसके बाद परिजनों द्वारा बब्बर क्लीनिक में उपचार के लिए लाया गया।
परिजनों का आरोप है कि वहां पर डॉक्टर द्वारा गलत इंजेक्शन दिया गया, जिससे राजेश की मौत हो गई। इस घटना को लेकर परिजनों द्वारा क्लीनिक के बाहर जमकर हंगामा किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले को शांत करवाया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए महिला ने कहा कि उसके देवर की मौत हुई है। महिला ने कहाकि 2 लड़के उपचार के लिए क्लीनिक पर लेकर आए थे और उसकी सुबह 4 बजे छठ पूजा पर शामिल होने के लिए आज की ट्रेन थी।
महिला ने कहा कि पेट में दर्द होने पर तबीयत खराब होने पर उपचार के लिए लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा गलत इजेंक्शन लगाया गया और उसकी मौत हो गई। राजेश की डेढ माह की लड़की और 2 माह की लड़की है। आरोप है कि डॉक्टर से बात की गई तो डॉक्टर द्वारा गलत व्यवहार किया गया। परिजनों का आरोप है कि इसी डॉक्टर द्वारा गलत उपचार करने से राजेश की मां की भी मौत हो चुकी है।
संदीप सिंह का कहना है कि मरीज का बीपी बढ़ गया था, जिसके बाद डॉक्टर द्वारा इजेक्शन लगाया गया। आरोप है कि इजेक्शन लगाने के लिए डॉक्टर के पास कोई लाइसेंस नहीं है। ऐसे में लोगों द्वारा ड्रग इस्पेक्टर को सूचित कर दिया गया है और मामले की जांच करवाने के आदेश दिए गए। वहीं पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच करवाने का लोगों को आश्वासन दिया गया। पुलिस का कहना है कि ड्रग इस्पेक्टर के आने पर डॉक्टर के लाइसेंस की जांच की जाएगी। इस दौरान जांच के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
