जालंधरः महानगर के बाबूलाभ सिंह नगर इलाके में ATM चोरी का मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति को ATM से पैसे निकालते समय लोगों ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि पकड़े गए व्यक्ति के पास से 50 से ज्यादा ATM कार्ड बरामद हुए हैं।
मोनू ने ATM से पैसे निकालते समय पहचाना
मिली जानकारी के अनुसार मोनू नाम का व्यक्ति नहर वाले ATM पर पहुंचा था। इसी दौरान उसकी नजर एक संदिग्ध व्यक्ति पर पड़ी, जो ATM से पैसे निकाल रहा था। मोनू ने उसे पहचान लिया और शक होने पर लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया।
मौके पर जुटी भीड़, हुआ हंगामा
व्यक्ति के पकड़े जाने के बाद मौके पर काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। देखते ही देखते वहां हंगामा शुरू हो गया। लोगों ने पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ की। इस दौरान उसके पास से 50 से अधिक ATM कार्ड मिलने की बात सामने आई।
पूछताछ में लंबा पिंड चौक का बताया पता
पूछताछ के दौरान पकड़े गए व्यक्ति ने अपनी पहचान लंबा पिंड चौक निवासी के रूप में बताई। फिलहाल मामले से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आना बाकी है।
