जालंधर, ENS: चंडीगढ़ में मशहूर डेरा सचखंड बल्ला को लेकर प्रेस वार्ता करके विवाद खड़ा किया गया। जिसमें आरोप लगाए गए कि संत निरंजन दास जी को संगत से मिलने से रोका जा रहा है। यह आरोप 2 गनमैनों पर लगे थे। वहीं इस मामले को लेकर डेरा बल्लां के सेवादारों के बयान सामने आए है। वहीं सेवादार सीके जस्सी ने कहा कि वह जन्म से डेरे के साथ जुड़े हुए है और उनके पिता भी डेरे की सेवा की जाती थी। इस दौरान उन्होंने आरोपों का खंडन किया है और कहा कि सभी संगत महाराज जी के दर्शन करते है और परेशानियों को लेकर बात करते हैं।
उन्होंने कहा कि शरारती अनंसरों द्वारा विवाद को तूल दी जा रही है। सेवादार ने कहाकि आम संगत को महाराज जी से मिलने से कोई रोका नहीं जा रहा। महाराज जी के पास सीआरपीएफ, बीएसएफ और पंजाब पुलिस की सिक्योरिटी मिली हुई है, ऐसे में उनके द्वारा महाराज जी की देखरेख की जा रही है। सेवादार नवदीप दकोहा ने कहाकि वह काफी लंबे समय से सेवा कर रहे है। इस दौरान डेरे में महाराज से ना मिलने पर कहा कि डेरे में ऐसी कोई घटना नहीं है। महाराज जी को पद्म श्री अवार्ड से हाल ही में सम्मानित किया गया था।
कुरुक्षेत्र से आए सेवादार भगत सिंह ने कहाकि वह 30 सालों से डेरे से जुड़े है। इस दौरान महाराज से मिलने को लेकर कहा कि संगत पर कोई रोक नहीं लगाई गई। उन्होंने कहा कि वह जब भी डेरे में आते है तो उनके द्वारा महाराज से मुलाकात की गई। सेवादार ने कहाकि महाराज जी से ना मिलने को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है।
शाहबाद से आई सेवादार कुलदीप कौर ने कहाकि वह आज भी महाराज जी के एक बार दर्शन कर चुकी है। वह शुरू से डेरे के साथ जुड़ी हुई है। वह बनारस में भी जाती रहती है। वहीं संत निरंजन दास जी के समर्थकों ने मामले को लेकर कानूनी रास्ता अपनाने का फैसला किया है। सेवादारों ने कहा कि वह जल्द हाईकोर्ट का रूख करेंगे और पटीशन दायर करेंगे।
