जालंधर, ENS: नशा विरोधी अभियान के तहत थाना फिल्लौर की पुलिस ने डेढ़ किलो अफीम के साथ व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इस संबंध में फिल्लौर के डीएसपी भरत मसीह ने बताया कि थाना प्रमुख बलविंदर सिंह भुल्लर की टीम ने एक विशेष अभियान के दौरान गन्ना गांव से एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया। ऐसे में जब आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके पास से डेढ़ किलो अफीम बरामद हुई।
जिसकी पहचान पंकज कुमार पुत्र गोपाल सुथार निवासी ग्राम धारडी थाना सिंगोली मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पंकज कुमार व फिल्लौर थाने में धारा 18/61/85 एनडीपीसी एक्ट के तहत मुकदमा नंबर 389 दर्ज है। इसी के साथ वर्ष 2022 में 15/18/21 एनडीपीसी एक्ट के तहत मुकदमा नंबर 293 दर्ज है। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति कई वर्षों से मध्य प्रदेश की ओर से अफीम लाकर पंजाब के विभिन्न इलाकों में सप्लाई करता था। उन्होंने कहा कि पंकज को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है ताकि आगे की पूछताछ की जा सके।
