शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जिला बिलासपुर के वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनका गत रात्रि एम्स बिलासपुर में निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अरुण डोगरा ने अपने व्यावसायिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए पत्रकारिता के उच्च आदर्शों एवं नैतिक मूल्यों को सदैव बनाए रखा।
उन्होंने निष्पक्षता, निष्ठा और समर्पण भाव से पत्रकारिता करते हुए अपने कार्यों के माध्यम से समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि अरुण डोगरा के निधन से पत्रकारिता जगत ने एक अनुभवी, समर्पित एवं संवेदनशील पत्रकार खो दिया है। इस दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।
मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
