जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सियासत गरमा गई है। एक ओर जहां पार्टियों के नेता दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहे है। वहीं दूसरी ओर पोस्टर वार शुरू हो गया। दरअसल, आज प्रेस क्लब के पास लगे भाजपा नेता के बोर्ड उतारे गए। जिसको लेकर मामला गरमा गया है। यह बोर्ड नगर निगम की ओर से उतारे जा रहे है।
इस दौरान कर्मियों के साथ अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। लेकिन बोर्ड उतारने को लेकर उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बोर्ड उतारें जानें को लेकर जब पूछा गया तो अधिकारी ने कहाकि वह आदेशों के आधार पर बोर्ड उतार रहे है, लेकिन आदेश किसने दिए इसके बारे में नहीं बताया जा रहा।
इसकी तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि कर्मियों द्वारा मुख्य चौक से भाजपा नेता राकेश राठौर के बोर्ड और आंवला पूजन उत्सव के बोर्ड उतारे जा रहे है। वहीं भाजपा नेता के बोर्ड उतारे जान को लेकर मामला गरमा गया है। भाजपा पार्टी के नेताओं का कहना है कि वहां पर कांग्रेस के बोर्ड भी लगे हुए थे, लेकिन उन्हें नहीं उतारा गया।
