कानपुरः बजरिया थाना क्षेत्र के अंतगर्त आते वार्ड 37 में देर रात 2 बजे ऑटो पार्ट्स की दुकान आग का गोला बन गई। अचानक लगी आग ने देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान से आग की लपटें और धुआं उठता देख इलाके में अफरातफरी मच गई। दुकान में रखा ऑटो पार्ट्स का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
आग लगने की वजह शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग लगने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं बजरिया थाना क्षेत्र की पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
दुकान चमनगंज निवासी मजीद खलील की है। उन्होंने बताया कि रिपेयरिंग के लिए ग्राहक की स्कूटी और मोटरसाइकिल दुकान में खड़ी थीं। दोनों वाहन भी आग में जल गए। बताया जा रहा है कि दमकल विभाग की 4 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की तस्वीरें भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि आग लपटें दूर से ही दिखाई दे रही है। वहीं पूरी दुकान आग की चपेट में आई हुई है।
