Nationalआतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, डिजिटल उपकरण और दस्तावेज जब्त

आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, डिजिटल उपकरण और दस्तावेज जब्त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर से आतंकियों की मदद करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये कार्रवाई आतंकी मॉड्यूल की जांच का हिस्सा है। आरोप है कि इस मॉड्यूल के जरिए महिलाओं को निशाना बनाकर अलगाववादी विचारधारा और प्रचार को बढ़ावा दिया जा रहा था।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इरशाद अहमद भट्ट और शौकत अहमद रेशी के रूप में की है। बांदीपोरा पुलिस ने कहा कि आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी। क्षेत्र की सुरक्षा और शांति के खिलाफ गतिविधियों में शामिल पाए जाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जम्मू-कश्मीर में पिछले 75 दिनों में 30 आतंकी सहयोगी गिरफ्तार किए गए हैं।

इस बीच काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) और स्थानीय पुलिस इकाइयों ने सीमा पार से संचालित संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल, ऑनलाइन कट्टरपंथी नेटवर्क और आतंकी फंडिंग के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। कार्रवाई के तहत CIK ने श्रीनगर, बडगाम, पुलवामा और अनंतनाग में छह स्थानों पर एक साथ छापेमारी की।

इस दौरान जांच एजेंसी ने डिजिटल उपकरण और दस्तावेज जब्त किए। इनकी जांच की जा रही है, ताकि सीमा पार बैठे हैंडलर्स और स्थानीय सहयोगियों से संभावित संबंधों का पता लगाया जा सके। जांच में श्रीनगर के होकेरसर और बडगाम के मागम से जुड़े मामलों के कनेक्शन भी खंगाले जा रहे हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

धूं-धूं-कर जली ऑटो पार्ट्स दुकान, लगी भयंकर आग, देखें वीडियो

कानपुरः बजरिया थाना क्षेत्र के अंतगर्त आते वार्ड 37...

Alia-Ranbir ने मनाया लाडली Raha का 4th Birthday, फ्लोरल फ्रॉक में नजर आई Actress

मनोरंजन: बॉलीवुड के क्यूट कपल रणबीर और आलिया की...

पटाखों को लेकर पुलिस की Raid, 3 दुकानें सील, भनक लगते भागे दुकानदार, देखें वीडियो

उन्नाव: जिले के अब्बासपुर में आतिशबाजी की दुकानों पर...

बस और ट्रक की भीषण टक्कर में 3 की मौत, भाई को संभालती दिखी बच्ची, देखें वीडियो

कुशीनगर: पटहेरवा थाना क्षेत्र के लबनिया के पास रफ्तार...

विवाहिता की जहरीली चीज निगलने से मौत, सुसरालजनों पर हत्या का आरोप

हिसारः फतेहाबाद के बैजलपुर रोड निवासी विवाहिता नेहा की...

धूं-धूं-कर जली ऑटो पार्ट्स दुकान, लगी भयंकर आग, देखें वीडियो

कानपुरः बजरिया थाना क्षेत्र के अंतगर्त आते वार्ड 37 में देर रात 2 बजे ऑटो पार्ट्स की दुकान आग...

Alia-Ranbir ने मनाया लाडली Raha का 4th Birthday, फ्लोरल फ्रॉक में नजर आई Actress

मनोरंजन: बॉलीवुड के क्यूट कपल रणबीर और आलिया की लाडली राहा 4 साल की हो गई है। राहा ने...

पटाखों को लेकर पुलिस की Raid, 3 दुकानें सील, भनक लगते भागे दुकानदार, देखें वीडियो

उन्नाव: जिले के अब्बासपुर में आतिशबाजी की दुकानों पर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस...

बस और ट्रक की भीषण टक्कर में 3 की मौत, भाई को संभालती दिखी बच्ची, देखें वीडियो

कुशीनगर: पटहेरवा थाना क्षेत्र के लबनिया के पास रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक लग्जरी बस...