Nationalक्या भारत में होने वाली SCO Meeting में शामिल होगा पाकिस्तान? पीएम...

क्या भारत में होने वाली SCO Meeting में शामिल होगा पाकिस्तान? पीएम शहबाज का आया बयान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: भारत में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन में पाकिस्तान हिस्सा लेगा या नहीं इस बात को लेकर अभी थोड़ी कंफ्यूजन है। पाकिस्तान का यह कहना है कि वो इस महीने के अंतर में सिविलाइजेशन डायलॉग फोरम में हिस्सा लेने के बारे में संबंधित संस्थानों से बातचीत करने के बाद ही कोई अंतिम फैसला लिया जाएगा। पाकिस्तानी विदेश कार्यालय के प्रवक्ता सज्जाद हैदर खान ने शुक्रवार को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की पुष्टि की है। पाकिस्तान को भारत में 20-22 नवंबर को नई दिल्ली में होने वाली बैठक में शामिल होने का नियंत्रण मिला है। उन्होंने कहा कि कई संस्थानों के साथ बातचीत के बाद देश का नेतृत्व इसमें भाग लेने के बारे में अंतिम फैसला लिया जाएगा।

इस्लामाबाद को भी दिया गया है न्योता

भारत ने SCO के सभी सदस्य देशों को भी उस कार्यक्रम में आमंत्रित किया है जिसको संस्कृति मंत्रालय और विदेश मंत्रालय मिलकर आयोजित कर रहे हैं। इस्लामाबाद को भेजा यह नियंत्रण काफी जरुरी है क्योंकि पिछले साल मई में दोनों देशों के बीच में हुए सैन्य टकराव के बाद यह पहली बार होगा कि जब नई दिल्ली ने पाकिस्तान के किसी सीनियर मंत्री को भारत में होने वाले किसी कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया है।

SCO में शामिल होंगे ये देश

यह बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत और संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को इस बैठक में शामिल होने का न्यौता मिला है। भारत ने 28 अक्टूबर को यह घोषणा की थी कि स्थापित परंपरा के अनुसार, सभी SCO सदस्यों को निमंत्रण भेजा गया है। SCO यूरेशिया का एक राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा संबंधी अंतर सरकारी समूह है इसमें भारत, चीन, रुस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, ईरान, उज्बेकिस्तान, पाकिस्तान और बेलारुस शामिल हैं।

भारत और पाकिस्तान में नहीं है अच्छे रिश्ते

पाकिस्तान को SCO बैठक के लिए निमंत्रण ऐसे समय में मिला है जब दोनों देशों के बीच में रिश्ते काफी तनावपूर्ण है। यह तनाव 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद और भी बढ़ गया है। इस हमले में 26 भारतीय नागरिक मारे गए थे। ऐसे में इसका जवाब देने के लिए भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरु किया था। इस ऑपरेशन का लक्ष्य पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में मौजूद आतंकी ढांचे को निशाना बनाना था।

भारत पाकिस्तान के बीच में सैन्य टकराव चार दिनों तक चला था। इस दौरान दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच बनी सहमति के बाद 10 मई को खत्म हो गया है। भारत ने SCO को लगातार सीमा पार आतंकवाद का मुद्दा उठाया है। भारत का यह मानना है कि इस समूह को बिना किसी दोहरे मापदंड़ के आतंकवाद और उससे मिलने वाली फंडिंग के खिलाफ एकजुट होकर काम करना चाहिए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

30 लाख दीपों से जगमग होगी श्रीराम नगरी अयोध्या, दीपोत्सव पर बनेगा नया विश्व रिकॉर्ड

अयोध्याः मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या...

वसुंधरा पुलिस चौकी में ब्लास्ट, तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली धमाके की जिम्मेदारी, देखें वीडियो

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शुक्रवार देर रात...

Jalandhar ED का एक्शन, पूर्व मंत्री और सहयोगियों के 14 ठिकानों पर दबिश, रिकॉर्ड और डिवाइस बरामद

जालंधर, ENS: जालंधर ईडी की टीम ने पूर्व उद्योग मंत्री व कांग्रेस नेता सुंदर शाम अरोड़ा, उनके बेटे और...

30 लाख दीपों से जगमग होगी श्रीराम नगरी अयोध्या, दीपोत्सव पर बनेगा नया विश्व रिकॉर्ड

अयोध्याः मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या आज अपने 10वें भव्य दीपोत्सव पर एक बार फिर नया...

Jalandhar News: ट्रक और कार में हुई भीषण टक्कर, डिवाइडर पर चढ़ कर गाड़ी क्षतिग्रस्त, लड़की घायल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मकसूदां फ्लाईओवर पर ट्रक और कार में भीषण सड़क हादसा हो गई। इस घटना में एक्टिवा सवार...

दिवाली पर देश में 5 लाख करोड़ के कारोबार की उम्मीद, Automobile की बिक्री में 55 प्रतिशत की भारी वृद्धि

नई दिल्लीः दीपावली पर उम्मीद है कि खरीद और अन्य सेवाओं के जरिये देशभर में लगभग 5 लाख करोड़...