Hocky Champion Trophy 2026
JalandharJalandhar News: गुरु नानक नगर फायरिंग मामले में हुआ खुलासा, साहिल गिरफ्तार,...

Jalandhar News: गुरु नानक नगर फायरिंग मामले में हुआ खुलासा, साहिल गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: शहर के नागरा के नजदीक गुरु नानक नगर में 2 दिन पहले देर रात 2 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए 6 युवकों ने द्वार घर के बाहर खड़ी एक्सयूवी कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थी। इस दौरान आरोपियों ने घर की छत पर मौजूद युवक को भी निशाना बनाते हुए फायर करने के आरोप लगे थे। यह आरोप पीड़ित साहिल द्वारा लगाए गए थे। वहीं इस मामले में पुलिस जांच में चौकाने वाला खुलासा हुआ है।

मामले की जानकारी देत हुए एडीसीपी-1 मुख्तियार रॉय ने बताया कि गुरुनानक नगर फायरिंग की घटना को लेकर पुलिस को गुमराह करने वाले साहिल गिरफ्तार किया गया है। वहीं घटना में फायरिंग करने वाले दो लोगों की पहचान हो गई है। एडीसीपी-1 ने कहा कि 4 दिसबंर की रात गुरु नानक नगर में गोलीबारी की घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी तुरंत मौके पर पहुंची, जहां साहिल नाम का शख्स मिला।

उन्होंने पुलिस को बताया कि दो लोगों ने उन पर और उनकी कार पर गोलियां चलाईं। साहिल के बयानों के आधार पर थाना डिवीजन नंबर 1 में विभिन्न धाराओं के तहत मामला नंबर 359/26 दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पता चला कि कुछ दिन पहले साहिल और दूसरे पक्ष के बीच एक-दूसरे के परिवार की महिलाओं से फोन पर गलत तरीके से बात करने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके कारण यह घटना हुई है। इसके अलावा दोनों पक्षों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर भी विवाद हुआ था। ऐसे में साहिल द्वारा पुलिस को गुमराह किया गया। इसी के कारण साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के 2 व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है और जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

PM Modi से मिले क्रिकेटर Suryakumar Yadav, छोटी बच्ची का गाना सुन भावुक हुए प्रधानमंत्री

नई दिल्ली: क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने अपने परिवार के...

कृषि मंत्री ने मंडियों में खरीद व्यवस्थाओं का लिया जायजा

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम...

बड़ा हादसाः KIA Showroom में लगी भीषण आग, धूं-धूंकर जली कई कारें, देखें वीडियो

नई दिल्लीः दिल्ली के महरौली बदरपुर रोड पर पर...

चम्बा जिले के प्रवास के दौरान CM Sukhu ने किए 656 करोड़ रुपये के उद्घाटन एवं शिलान्यास

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा ज़िला...

PM Modi से मिले क्रिकेटर Suryakumar Yadav, छोटी बच्ची का गाना सुन भावुक हुए प्रधानमंत्री

नई दिल्ली: क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की। इस दौरान...

कृषि मंत्री ने मंडियों में खरीद व्यवस्थाओं का लिया जायजा

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के...

बड़ा हादसाः KIA Showroom में लगी भीषण आग, धूं-धूंकर जली कई कारें, देखें वीडियो

नई दिल्लीः दिल्ली के महरौली बदरपुर रोड पर पर किया के कार शोरूम में भीषण आग लग गई। देखते...

Punjab News: धनतेरस पर आभूषण, झाड़ू और बर्तनों की खरीददारी, बाजारों में लगी रौनक, देखें वीडियो

अमृतसरः धनतेरस के पावन पर्व के अवसर पर देश भर के बाजारों में खरीदारी का जबरदस्त उत्साह है। विशेष...