Nationalपटना एनकाउंटर बवालः अस्पताल में पहुंचे परिजनों का हंगामा, एक युवक को...

पटना एनकाउंटर बवालः अस्पताल में पहुंचे परिजनों का हंगामा, एक युवक को भी पीटा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

दानापुरः राजधानी के मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर गंगा घाट के पास शुक्रवार की अलसुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन अपराधियों की मौत हो गई। तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल लाए गए। इसकी सूचना मिलते ही मृतकों के स्वजन अस्पताल पहुंच गए और हंगामा करने लगे। इस क्रम में अस्‍पताल पहुंचे एक व्यक्ति को देखते ही मृतकों के स्‍वजन उसपर टूट पड़े। बेरहमी से उसकी प‍िटाई कर दी। वे उस पर मुख‍ब‍िरी कर एनकाउंटर करवाने का आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने मशक्‍कत कर उसे बचाया।

मृतकों की पहचान दानापुर थाना क्षेत्र के न्यू ताराचक निवासी जेपी यादव, शाहपुर थाना क्षेत्र के गंगहारा निवासी राजेश शर्मा और मनेर के सुअरमरवा निवासी बबलू कुमार के रूप में हुई है। स्वजन शव देखने की मांग पर अड़ गए। वे एंबुलेंस तक पहुंच गए। इस दौरान पुलिस के साथ उनकी जमकर नोकझोंक हुई।

सूचना मिलने पर एसडीपीओ अजीत कुमार भी अस्पताल पहुंचे, लेकिन स्वजन उनकी बात सुनने को तैयार नहीं थे। हंगामे के कारण तीनों के शव काफी देर तक एंबुलेंस में ही पड़े रहे। एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। अपराधियों ने पुलिस पर 24 राउंड फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने भी 18 राउंड गोलियां चलाईं। करीब 20 मिनट तक दोनों ओर से गोलीबारी होती रही। अपराधियों की गोली से मनेर थानेदार रजनीश कुमार भी जख्मी हो गए।

गोली उनकी बांह को छूते हुए निकल गई। मुठभेड़ के बाद तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएसपी ने बताया कि दुर्गाष्टमी के दिन मनेर में हुई एक हत्या के मामले में तीनों वांछित थे। तीनों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। दूसरी ओर जेपी यादव के भाई रामाशीष यादव ने दावा किया कि पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड में तीनों का नाम नहीं था। वहीं राजेश शर्मा के भाई ने बताया कि गुरुवार शाम को उनकी राजेश से बातचीत हुई थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: विधायक ने लिया बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, जताई चिंता, देखें वीडियो

अमृतसरः शहर में त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में सुरक्षा...

Newzealand के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में Virat Kohli ने रचा इतिहास, 7 गेंदों में बनाए 7 रन

खेल: विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे...

CID पॉपुलर शो की इस Actress को मिला धोखा, अभी तक है Single

नई दिल्ली। CID टेलीविजन की दुनिया का सबसे पॉपुलर...

Punjab News: परविंदर झोटा का हुआ पोस्टमार्टम, इतने बजे गांव पहुंचेगा शव

मानसाः परविंदर सिंह झोटा के शव का पोस्टमार्टम पीजीआई...

Punjab News: AAP नेता ने छोड़ी पार्टी, दिया ये हवाला

होशियारपुरः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों...

Punjab News: विधायक ने लिया बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, जताई चिंता, देखें वीडियो

अमृतसरः शहर में त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल...

Newzealand के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में Virat Kohli ने रचा इतिहास, 7 गेंदों में बनाए 7 रन

खेल: विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 7 रन बनाकर इतिहास रच दिया है। ये पारी...

CID पॉपुलर शो की इस Actress को मिला धोखा, अभी तक है Single

नई दिल्ली। CID टेलीविजन की दुनिया का सबसे पॉपुलर शो है. इस शो ने कई एक्टर्स को स्टार बनाया...

Punjab News: परविंदर झोटा का हुआ पोस्टमार्टम, इतने बजे गांव पहुंचेगा शव

मानसाः परविंदर सिंह झोटा के शव का पोस्टमार्टम पीजीआई में हो गया। झोटा के पोस्टमार्टम के दौरान शनिवार को...