ChandigarhPunjab News:2787 जगह पराली जलने के मामले में 18 अफसरों पर एक्शन,...

Punjab News:2787 जगह पराली जलने के मामले में 18 अफसरों पर एक्शन, 46 लाख का जुर्माना

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः सर्दी का मौसम शुरू होते और धान की कटाई का सीजन अंतिम चरण में पहुंचने पर फिर से पराली जलने की घटनाओं में भी बढ़ौतरी होने लगी है। ऐसे में 5 नवंबर तक राज्य में पराली जलाने की कुल 2787 घटनाएं सैटेलाइट के माध्यम से दर्ज की गई हैं। वहीं, पर्यावरण क्षतिपूर्ति (ईसी) के रूप में 46.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जिसमें से अभी तक 24.85 लाख रुपये की वसूली हो सकी है।

कमीशन फार एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) की पांच नवंबर तक की रिपोर्ट के अनुसार, तरनतारन जिला पराली जलाने के मामलों में सबसे आगे है। यहां 586 घटनाएं दर्ज की गई हैं। जिले में 14.95 लाख रुपये का पर्यावरण क्षतिपूर्ति जुर्माना लगाया गया, जिसमें से 13.30 लाख रुपये की वसूली हो चुकी है। इसके अलावा जिले में 13 नोडल और सुपरवाइजरी अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन की कार्रवाई शुरू की गई है।

अमृतसर में पराली जलाने के 221 मामले सामने आए हैं। जिले में 5.35 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, जिसमें से 4.75 लाख रुपये वसूल किए गए हैं। फिरोजपुर में 361 घटनाएं दर्ज की गई हैं, जो राज्य में तरनतारन के बाद सबसे अधिक है। जिले में 7.35 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि 1.60 लाख रुपये की वसूली हुई है।

फिरोजपुर में 5 अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन की कार्रवाई भी शुरू की गई है। संगरूर में 240, बठिंडा में 216 और पटियाला में 156 पराली जलाने की घटनाएं दर्ज की गई हैं। पटियाला में 2.15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि 70 हजार रुपये की वसूली हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में कुल 32.87 लाख हेक्टेयर धान क्षेत्र में से 87.60 प्रतिशत की कटाई हो चुकी है। 106 मामलों में पराली जलाने के लिए जिम्मेदार पाए गए लोगों के खेतों के राजस्व रिकॉर्ड में रेड एंट्री की गई है।

वहीं, पराली जलाने के मामलों में भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत 710 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है। राज्यभर में 829 नोडल और सुपरवाइजरी अधिकारियों को चेतावनी या कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। हालांकि, रिपोर्ट में इन अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट या निलंबन का कोई मामला दर्ज नहीं है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

वसुंधरा पुलिस चौकी में ब्लास्ट, तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली धमाके की जिम्मेदारी, देखें वीडियो

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शुक्रवार देर रात...

Jalandhar News: पराली जलाने के मामले में पुलिस का एक्शन, 16 FIR दर्ज, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: देहात में पराली जलाने की घटनाओं पर...

पुलिस चौंकी में हुए धमाके से सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय पुलिस की नींद उड़ी

गाजियाबाद । गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी के अंदर...

लॉरेंस बिश्नोई का करीबी गैंगस्टर Harry Boxer गिरफ्तार

वाशिंगटन: गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी हैरी बॉक्सर को...

प्लास्टिक की होलसेल दुकान में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

बिलिमोराः गुजरात के नवसारी जिले के बिलिमोरा में देर...

वसुंधरा पुलिस चौकी में ब्लास्ट, तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली धमाके की जिम्मेदारी, देखें वीडियो

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शुक्रवार देर रात पुलिस चौकी के अंदर जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया।...

Jalandhar News: पराली जलाने के मामले में पुलिस का एक्शन, 16 FIR दर्ज, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: देहात में पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने और पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए...

पुलिस चौंकी में हुए धमाके से सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय पुलिस की नींद उड़ी

गाजियाबाद । गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी के अंदर हुए धमाके ने सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय पुलिस की नींद...

लॉरेंस बिश्नोई का करीबी गैंगस्टर Harry Boxer गिरफ्तार

वाशिंगटन: गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी हैरी बॉक्सर को अमेरिका में हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार कर लिया...