Hocky Champion Trophy 2026
Nationalयुवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने कारोबारी रंजिश की जताई आशंका

युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने कारोबारी रंजिश की जताई आशंका

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भुवनेश्वरः राजधानी भुवनेश्वर में 21 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस को आशंका है कि कारोबारी रंजिश के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। पुलिस के अनुसार तपन नायक अपने दो अन्य साथियों के साथ बुधवार की आधी रात के करीब दोपहिया वाहन से जा रहा था। इसी दौरान पुराने शहर के मौसीमां चौक के पास कुछ हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में तपन को गोली लग गई।

घायल तपन को तत्काल कैपिटल अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

भुवनेश्वर के पुलिस उपायुक्त एस विवेक एम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे कारोबारी रंजिश होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हत्याकांड के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

पटाखों के गोदाम में धमाका, दो लोगों की मौत, देखें वीडियो

नागौरः राजस्थान के नागौर के बड़ली में पटाखों के...

Punjab News: समाजसेवी दुर्गेश सिंह अपने साथियों के साथ एक नूर वारिस पंजाब पार्टी में शामिल, देखें वीडियो

लुधियानाः पंजाब विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। आज राम नगर के...

स्टाम्प शुल्क में बेतहाशा बढ़ोतरी जनता की जेब पर सीधा हमला, सरकार तत्काल फैसला वापस ले: पंकज सहोड़

शपथपत्र का शुल्क पांच गुना, पैतृक संपत्ति के बंटवारे और हक-त्याग विलेख पर भी बढ़ा आर्थिक बोझ ऊना। हिमाचल...

Jalandhar News: दिवित की अंतिम अरदास में शामिल हुए Jazzy B, Amrinder Gill, R Nait, Happy Raikoti सहित अन्य कलाकार, देखें Live

जालंधर, ENS: दिनेश औलख के बेटे दिवित की रविवार अल सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई थी। 3 तारीख...

Punjab News: सरकारी स्कूल में 14 लाख की लागत से आधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन, देखें वीडियो

अमृतसरः लछमन सर चौक स्थित सरकारी हाई स्कूल में एक आधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में...