Hocky Champion Trophy 2026
National12वीं के छात्रों को मिलेगी कैलकुलेटर इस्तेमाल करने की छूट?

12वीं के छात्रों को मिलेगी कैलकुलेटर इस्तेमाल करने की छूट?

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

दिल्ली हाई कोर्ट ने मांगा जवाब

नई दिल्ली। कक्षा 12वीं के छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं में साधारण और गैर-प्रोग्रामेबल कैलकुलेटर के उपयोग की अनुमति दिए जाने की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीएसई (CBSE) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. इसके अलावा, अदालत ने केंद्र सरकार, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) और ‘परख’ (PARAKH) से भी इस विषय पर जवाब मांगा है. कार्यवाहक चीफ जस्टिस नितिन वासुदेव साम्बरे और जस्टिस संजय शर्मा की पीठ ने सीबीएसई और अन्य पक्षकारों को अपना पक्ष और जवाब दाखिल करने के लिए आठ हफ्तों की मोहलत दी है.

दिल्ली हाईकोर्ट में अब इस मामले की अगली सुनवाई 2 जनवरी 2027 को होगी. सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने पीठ को बताया कि दिसंबर 2024 में हुई गवर्निंग बॉडी की बैठक में सीबीएसई ने कक्षा 12वीं की एकाउंटेंसी की परीक्षा में कैलकुलेटर के उपयोग की अनुमति देने पर सहमति व्यक्त की थी. पाठ्यक्रम समिति ने भी दिसंबर 2024 में इस एजेंडे को मंजूरी दे दी थी, लेकिन उसके बाद से इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. याचिकाकर्ताओं ने अदालत में तर्क दिया है कि परीक्षाओं में लंबी और पेचीदा गणनाओं (Calculations) के कारण छात्रों का काफी कीमती समय बर्बाद होता है.

यदि कैलकुलेटर के इस्तेमाल की अनुमति मिलती है, तो छात्र हाथ से गणना करने में समय गंवाने के बजाय विषय के मुख्य कॉन्सेप्ट और अपनी समझ पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे. उल्लेखनीय है कि वर्तमान में यह सुविधा केवल ‘डिस्कैलकुलिया’ (Dyscalculia यानी गणितीय अवधारणाओं को समझने में असमर्थता) से पीड़ित चुनिंदा विशेष छात्रों को ही दी जाती है. याचिका में यह भी मांग की गई है कि इसका दायरा बढ़ाकर अन्य श्रेणियों के दिव्यांग छात्रों को भी उनकी जरूरत के अनुसार राहत प्रदान की जाए.

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

स्पीकर संधवां ने ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत लोगों को मालिकाना हक सौंपे

चंडीगढ़: पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां...

अंबाला में शहीद स्मारक के लोकार्पण पर अमित शाह का भव्य स्वागत करेगा हरियाणा

चंडीगढ़: हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण...

Jalandhar News: दिन दहाड़े बोलैरो चालक से 90 हजार की लूट, कार सवार फरार, चालक घायल

कार्रवाई की जगह हदबंदी में उलझी पुलिस जालंधर, ENS: महानगर...

विधायक नंद लाल का राजकीय सम्मान के साथ देओठी में हुआ अंतिम संस्कार

मुख्यमंत्री ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि...

पुल से नीचे गिरने पर ट्रक में लगी आग, जिंदा जलने से 2 की मौत, देखें वीडियो

बुंदेलखंडः एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। दरअसल,...

स्पीकर संधवां ने ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत लोगों को मालिकाना हक सौंपे

चंडीगढ़: पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने जिला फरीदकोट की तहसील कोटकपूरा के गांव हरी नौं...

अंबाला में शहीद स्मारक के लोकार्पण पर अमित शाह का भव्य स्वागत करेगा हरियाणा

चंडीगढ़: हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता...

Jalandhar News: दिन दहाड़े बोलैरो चालक से 90 हजार की लूट, कार सवार फरार, चालक घायल

कार्रवाई की जगह हदबंदी में उलझी पुलिस जालंधर, ENS: महानगर में लूटपाट और स्नेचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं...

विधायक नंद लाल का राजकीय सम्मान के साथ देओठी में हुआ अंतिम संस्कार

मुख्यमंत्री ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी शिमला: सातवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं रामपुर विधानसभा...